फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   fraud case on husband and wife

साझीदार व उसके पति पर रंगदारी व धोखाधड़ी का मुकदम

Thu, 11 Feb 2021 01:58 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Feb 2021 01:58 AM IST
विज्ञापन
fraud case on husband and wife
लखनऊ। गोमतीनगर विस्तार थानाक्षेत्र के सुलभ आवास में ठेकेदार सौरभ सिंह का कार्यालय है। दिसंबर में उनके साझीदार सपना मिश्रा व उनके पति नरेंद्र मिश्रा ने तोड़फोड़ की। पीड़ित ठेकेदार ने संयुक्त पुलिस आयुक्त नवीन अरोरा से शिकायत की। जांच के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक गोमतीनगर विस्तार अखिलेश चंद्र पांडेय के मुताबिक, गोमतीनगर सुलभ आवास निवासी सौरभ सिंह की पायनियर एसोसिएट्स नाम से फर्म है जो खाद्य एवं रसद विभाग में डोर स्टेप डिलेवरी का काम करती है। सौरभ की फर्म में ठाकुरगंज निवासी सपना मिश्रा दस प्रतिशत की साझीदार हैं। आरोप है कि सारा काम सपना की जगह उसका पति नरेंद्र करते हैं। खाद्य एवं रसद विभाग की डिलेवरी ले जाने वाले ट्रक ड्राइवरों के साथ नरेंद्र कई बार मारपीट कर चुका है। आरोप है कि नरेंद्र का नाम खाद्यान घोटाले में भी आया था। तब नरेंद्र ट्रक चालक था।
विज्ञापन

सीबीआई जांच के दौरान नरेंद्र सरकारी गवाह बन गया। इसकी आड़ लेकर नरेंद्र ने बालाजी फर्म के साथ मिलकर खाद्यान सप्लाई में घोटाला किया था। इसके बाद उसकी फर्म को काली सूची में डाल दिया गया। सौरभ के मुताबिक, पायनियर एसोसिएट में सपना साझीदार है। बिल भुगतान केलिए उनके दस्तखत की जरूरत थी। बिल भुगतान व खाते से रुपये निकालने के बदले में नरेंद्र दबाव बनाकर लाखों रुपये वसूल चुका है। जब उसने रुपये देने से मना कर दिया तो धमकी देने लगा। आरोप है कि 17 दिसबर को सौरभ के कार्यालय में घुसकर तोड़फोड़ की गई। पीड़ित ने थाने में शिकायत की। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद संयुक्त पुलिस आयुक्त नवीन अरोरा से मिलकर शिकायत की। प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक, मंगलवार देर शाम को सौरभ की तहरीर पर नरेंद्र व सपना के खिलाफ जालसाजी, रंगदारी व मारपीट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed