फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   fraud by notice serve for vacancy in rail coach factory

रेल कोच फैक्टरी में भर्ती की फर्जी नोटिस

Wed, 30 Sep 2020 01:42 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2020 01:42 AM IST
विज्ञापन
fraud by notice serve for vacancy in rail coach factory
रायबरेली स्थित रेल कोच फैक्टरी में भर्ती के नाम पर फर्जीवाड़ा करने वालों ने फर्जी नोटिस निकाल दिया। इस नोटिस के जरिए सिंडीकेट के लोग बेरोजगारों को ठगने की साजिश कर रहे हैं। इसकी पोल तब खुली जब बख्शी का तालाब के एक युवक को रेल कोच फैक्ट्री में भर्ती कराने के लिए पत्र भेजा गया।
विज्ञापन

भेजे गए पत्र में जालसाजों ने सेक्शन इंजीनियर से लेकर चतुर्थ श्रेणी तक के पदों पर भर्ती का उल्लेख किया और युवक को भर्ती का लालच दिया। जालसाज इस नोटिस के जरिए लोगों को जाल में फंसाकर उगाही कर रहे हैं। पत्र में दिल्ली ऑफिस के जो फोन नंबर हैं, वे लग ही नहीं रहे। यानी लोगों की उन पर बात नहीं हो रही है। इस बाबत सीपीआरओ वीके दुबे का कहना कि रेल कोच कारखाने में महज 2000 नियमित कर्मचारी काम कर रहे हैं। अन्य ठेकेदार के कर्मचारी हैं जो अपने तरीके से नियुक्त करने और हटाने का काम करते हैं। इनसे रेलवे का कोई मतलब नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed