{"_id":"6021a1df8ebc3e74a5421dae","slug":"fraud-arrested-lucknow-news-lko563889666","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंत्री बन ठगी करने वाला अवैध कारतूसों के साथ गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंत्री बन ठगी करने वाला अवैध कारतूसों के साथ गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। हजरतगंज पुलिस ने सपा सरकार में मंत्री बनकर करोड़ों की ठगी करने वाले जालसाज अभिषेक निगम को परिवर्तन चौक से दबोच लिया। पुलिस उसकेसाथी को भी गिरफ्तार किया है। दोनों के पास से कार में रखे अवैध कारतूसों का जखीरा बरामद हुआ है। पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया है।
प्रभारी निरीक्षक हजरतगंज श्याम बाबू शुक्ला के मुताबिक, पुलिस टीम परिवर्तन चौक चौराहे पर वाहनाें की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक कार को रोका गया। कार की तलाशी में रिवाल्वर व पिस्तौल के 18 कारतूस और 6 खोखे मिले। सभी .32 बोर के थे। पुलिस ने उसके पास से एक गन भी बरामद की है जिसका लाइसेंस टिकैतराय तालाब के रहने वाले अजय निगम के नाम से है। पकड़े गए आरोपियों में अभिषेक निगम और हसीब अहमद शामिल हैं। हसीब सीतापुर के खैराबाद का रहने वाला है। वहीं टिकैतराय तालाब का रहने वाला अभिषेक निगम बड़ा जालसाज है। वह सपा सरकार में खुद को मंत्री बताता था। लोगों से नौकरी व ठेका दिलाने के नाम पर करोड़ों रुपये की ठगी कर चुका है।
चार साल पहले हुआ था गिरफ्तार
प्रभारी निरीक्षक श्याम बाबू शुक्ला के मुताबिक, अभिषेक निगम के खिलाफ हजरतगंज और राजधानी के कई अन्य थानों पर 18 मुकदमें दर्ज हैं। जिसमें नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी, ठेके के नाम पर वसूली, खुद को सरकार मंत्री बताने व रंगदारी जैसे मामले शामिल हैं। पुलिस ने उसे चार साल पहले गिरफ्तार कर जेल भेजा था। अभिषेक निगम के करीब 15 साथी भी बारी-बारी जेल गए। वहीं करोड़ों रुपये की लग्जरी गाड़ियों को पुलिस ने सीज कर दिया है जो हजरतगंज थाने में खड़ी है। प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक, मंत्री बन ठगी करने वाला अभिषेक निगम एक महीने पहले ही जमानत पर रिहा हुआ है। पुलिस ने दोनों केखिलाफ तीन मुकदमें दर्ज किए हैं। इसमें दो मुकदमे हजरतगंज में और एक मुकदमा बाजारखाला थाने में दर्ज हैं।