फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Fourth phase election for village pradhan.

UP: प्रधानी चुनाव के लिए चौथे चरण का मतदान आज

Tue, 08 Dec 2015 08:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 08 Dec 2015 08:23 PM IST
विज्ञापन
Fourth phase election for village pradhan.

ग्राम प्रधानी के चुनाव में चौथे व अंतिम चरण का मतदान बुधवार को होगा। इसमें कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच 66 जिलों के 157 ब्लॉक के 2 करोड़ 34 लाख 93 हजार 821 मतदाता गांव की सरकार चुनेंगे। सुबह सात बजे से शाम साढ़े चार बजे तक वोट डाले जाएंगे।

विज्ञापन


11,718 ग्राम पंचायतों में कुल 97,716 उम्मीदवार चुनाव मैदान में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। इनमें करीब 45 फीसदी महिला उम्मीदवार हैं। वहीं, मंगलवार को पोलिंग पार्टियां अपने-अपने मतदान केंद्रों के लिए रवाना हो गईं।
विज्ञापन


राज्य निर्वाचन आयोग ने चुनाव की सभी तैयारियां पूरी करने का दावा किया है। आयोग के अनुसार, चौथे चरण में भी ग्राम प्रधान की एक सीट के लिए औसतन आठ उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। वहीं, सदस्य ग्राम पंचायत के 1,47,522 पदों के लिए 1,46,807 प्रत्याशी ही मैदान में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनमें भी आधी से अधिक सीटें ऐसी हैं जिनमें निर्विरोध प्रत्याशी चुने गए हैं। करीब 20 फीसदी से अधिक सीटें ऐसी हैं जिनमें एक भी उम्मीदवार ने पर्चा दाखिल नहीं किया है। मतदान शांतिपूर्वक संपन्न हो, इसके लिए सभी जिलों के एसएसपी व डीएम को निर्देश दिए गए हैं। जिन जिलों में पहले के चरणों में हिंसा हुई है, वहां खास सतर्कता बरतने के लिए कहा गया है।

संवेदनशील मतदान केंद्रों की होगी वीडियोग्राफी

Fourth phase election for village pradhan.

आयोग ने अति संवेदनशील मतदान केंद्रों पर सबसे ज्यादा चौकसी रखने के निर्देश दिए हैं। इनकी पूरे समय वीडियोग्राफी कराने के लिए कहा गया है।

चुनाव--एक नजर
कुल जिले--66
कुल ब्लॉक--157
कुल ग्राम पंचायतें--11,718
कुल ग्राम पंचायत वार्ड--1,47,522

कुल मतदान केंद्र--15,652
कुल मतदेय स्थल--35,668
कुल मतदाता--2,34,93,821
ग्राम प्रधान के कुल उम्मीदवार--97,716

बचे आठ जिलों में मतदान कल
राजधानी लखनऊ के साथ ही रायबरेली, सीतापुर, गोंडा, खीरी, उन्नाव, हरदोई व बरेली में चौथे चरण का मतदान 10 दिसंबर को होगा। इन जिलों के 31 ब्लॉक में ग्राम प्रधान के 1998 व सदस्य ग्राम पंचायत के 25,508 पदों के लिए वोट डाले जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed