{"_id":"6af8c322e59cef85bf055583","slug":"fourth-accused-arrested-in-auto-rickshaw-drivers-murder-stick-recovered-lucknow-news-c-13-lko1096-2007739-2026-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: ऑटो चालक की हत्या में चौथा आरोपी गिरफ्तार, डंडा बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: ऑटो चालक की हत्या में चौथा आरोपी गिरफ्तार, डंडा बरामद
Sun, 15 Nov 2026 01:52 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sun, 15 Nov 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
आरोपी सर्वजीत।
लखनऊ। काकोरी के बिगहू गांव में जानलेवा हमले में घायल ऑटो चालक आशाराम की मौत के मामले में पुलिस ने चौथे आरोपी सर्वजीत को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल डंडा भी बरामद किया गया है। मामले में तीन आरोपी पहले ही जेल भेजे जा चुके हैं।
इंस्पेक्टर सतीश चंद्र राठौर के मुताबिक, आठ नवंबर को बिगहू गांव में जुए को लेकर हुए विवाद में नरेंद्र कुमार और उनके भाई आशाराम (40) पर रजनू, राहुल, सचिन और सर्वजीत समेत अन्य लोगों ने हमला कर दिया था। गंभीर रूप से घायल आशाराम को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया था, जहां 12 नवंबर को उनकी मौत हो गई।
नरेंद्र कुमार की तहरीर पर छह आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पुलिस ने आठ नवंबर को सचिन कुमार, रजनू रावत और राहुल को गिरफ्तार किया था। आशाराम की मौत के बाद मामले में हत्या की धारा बढ़ा दी गई। आरोपी सर्वजीत को शनिवार को पठानखेड़ा तालाब के पास से गिरफ्तार किया गया। पुलिस अब वारदात में शामिल दो अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।