{"_id":"5cb53562bdec22146f51689c","slug":"fourteen-seats-nomination-for-sixth-phase-start-from-today-in-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी में छठे चरण की 14 सीटों पर नामांकन आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी में छठे चरण की 14 सीटों पर नामांकन आज से
Tue, 16 Apr 2019 07:22 AM IST
राजेश सैनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: राजेश सैनी
Updated Tue, 16 Apr 2019 07:22 AM IST
सार
- 23 अप्रैल तक दाखिल होंगे नामांकन, 12 मई को मतदान
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
लोकसभा चुनाव के छठे चरण में प्रदेश की 14 सीटों पर नामांकन 16 अप्रैल से शुरू होंगे। इस चरण में सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, फूलपुर, इलाहाबाद, अंबेडकरनगर, श्रावस्ती, डुमरियागंज, बस्ती, संत कबीर नगर, लालगंज, आजमगढ़, जौनपुर, मछलीशहर और भदोही लोकसभा क्षेत्रों में चुनाव होने हैं। इन सीटों पर नामांकन प्रक्रिया 23 अप्रैल तक चलेगी।
विज्ञापन
उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी ब्रह्मदेव राम तिवारी ने बताया कि 24 अप्रैल को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। 26 अप्रैल को अपराह्न तक नामांकन वापस लिए जा सकेंगे। उन्होंने बताया कि इन लोकसभा क्षेत्रों में 18 से 19 वर्ष की आयु के 3,63,220 और 80 वर्ष से अधिक के 5,63,671 मतदाता हैं। इन सीटों पर चुनाव के लिए 16,998 मतदान केंद्र और 29,076 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। इन सीटों पर 12 मई को सुबह 7 से शाम 6 बजे तक मतदान होगा।
विज्ञापन