फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Fourlane to be built up to Ram temple at a cost of 120 crores

120 करोड़ की लागत से राममंदिर तक बनेगा फोरलेन

Mon, 25 Jan 2021 01:16 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 25 Jan 2021 01:16 AM IST
विज्ञापन
Fourlane to be built up to Ram temple at a cost of 120 crores
रामनगरी का एक दृश्य - फोटो : अमर उजाला
राममंदिर निर्माण के बाद अयोध्या आने वाले पर्यटकों व श्रद्धालुओं के लिए सीधे राष्ट्रीय राजमार्ग से राममंदिर तक के लिए फोरलेन सड़क बनाई जाएगी। यह सड़क मोहबरा तिराहे से शुरू होकर सीधे राममंदिर परिसर तक जाएगी। पूरी योजना में 120 करोड़ की अनुुमानित लागत आएगी। इसमें मोहबरा रेलवे क्रॉसिंग पर एक हजार 50 मीटर लंबा ओवरब्रिज बनेगा। लोक निर्माण विभाग ने पूरी योजना का डीपीआर बनाकर शासन को भेजा है। शासन की अनुमति के बाद सड़क बनाने का कार्य शुरू होगा।
विज्ञापन


शासन की मंशा के अनुरूप अयोध्या में राममंदिर निर्माण के साथ सड़कों के सुदृढीकरण व चौड़ीकरण किए जाने के प्रस्ताव है। इसमें शासन के आदेशों के अनुरूप एनएच 28 को सीधे राममंदिर से जोड़ा जाएगा। इसके लिए एचएच 28 के मोहबरा तिराहे से टेढ़ी बाजार होते हुए राममंदिर तक जाने वाली दो किमी. सड़क को फोरलेन किया जाना प्रस्तावित है। मौजूदा समय में यह रास्ता टू लेन है। इसमें एक रेलवे समपार संख्या 111 यानी मोहबरा रेलवे क्रॉसिंग भी पड़ती है।
विज्ञापन


शासन की मंशा के अनुरूप एनएच 28 के मोहबरा तिराहे से टेढ़ी बाजार होते हुए राममंदिर तक जाने के लिए फोरलेन सड़क बनाई जाएगी। इसके साथ ही रेलवे समपार मोहबरा क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज का निर्माण होगा। ओवरब्रिज की कुल लंबाई एक हजार 50 मीटर होगी। पूरी योजना पर 120 करोड़ रुपये का खर्च आएगा। ओवर ब्रिज बनाने में 99 करोड़ रुपये का खर्च आना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एनएच 28 के मोहबरा तिराहे से लेकर राममंदिर तक फोरलेन सड़क का निर्माण किया जाना है। इसका डीपीआर तैयार कर शासन को भेजा जा चुका है। बजट के आवंटन के बाद कार्य शुरू होगा।
- राकेश राजवंशी, चीफ इंजीनियर लोक निर्माण विभाग अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed