फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   four years divyang child raped in barabanki.

बाराबंकी में चार साल की नेत्रहीन बच्ची से दुराचार कर खेत में फेंका, हालत गंभीर, वारदात से आक्रोश

Thu, 21 Jun 2018 08:53 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, देवा (बाराबंकी)
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, देवा (बाराबंकी) Updated Thu, 21 Jun 2018 08:53 PM IST
विज्ञापन
four years divyang child raped in barabanki.
प्रतीकात्मक तस्वीर

एक चार वर्षीय दिव्यांग और नेत्रहीन बच्ची को दरिंदे ने घर से उठाकर खेत में हवस का शिकार बना डाला। मासूम की चीख-पुकार पर गांव वाले दौड़े लेकिन तब तक दरिंदा रेप कर उसे गंभीर हालत में तड़पता छोड़ भाग गया। हालांकि, बाद में पुलिस व ग्रामीणों ने आरोपी दूधिये को दबोच लिया।

विज्ञापन


हैवानियत की शिकार मासूम की हालत नाजुक देखते हुए उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ में भर्ती कराया गया है। इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना से गांववालों में आक्रोश है। एसपी वीपी श्रीवास्तव ने बताया कि पीड़िता के पिता की तहरीर पर दुराचार व पास्को एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


वारदात देवा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की है। बुधवार की रात पड़ोस के गांव में रहने वाला दूधिया रोज की तरह गांव आया था। मासूम बच्ची के पिता को जरूरी काम याद आया तो वह अपनी दोनों बेटियों को दूधिए गणेश यादव (32) के भरोसे छोड़कर एक रिश्तेदार के साथ चला गया। जब वह लौटा तो देखा कि उसकी छोटी बेटी जो दिव्यांग व नेत्रहीन भी है, नदारद थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच गांव वालों का शोर सुनकर वह भी खेत की ओर भागा तो देखा कि दिव्यांग मासूम खून से लथपथ बेसुध पड़ी थी। पुलिस को सूचना देने के बाद मासूम का पिता शक के आधार पर दूधिये की तलाश में ग्रामीणों के साथ उसके घर पहुंचा तो वह वहां नहीं मिला। लौटते समय पुलिस व ग्रामीणों ने उसे गांव के बाहर एक खेत से दबोच लिया।

आरोपी के खून से सने कपड़ों को जांच के लिए लैब भेजा जाएगा

four years divyang child raped in barabanki.
घटनास्थल पर जांच करते पुलिस अफसर। - फोटो : amar ujala

आनन-फानन में मासूम को जिला महिला अस्पताल लाया गया जहां उसकी गंभीर हालत देखते हुए ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। कोतवाली प्रभारी नरेंद्र सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी के खून से सने कपड़ों को जांच के लिए लैब भेजा जाएगा और मासूम की सुरक्षा के लिए एक एसआई व एक महिला आरक्षी की ड्यूटी अस्पताल में लगाई गई है।

मासूम की हालत पर सीएमएस जिला महिला अस्पताल डॉ. आभा आशुतोष का कहना है कि जिस समय मासूम को जिला महिला अस्पताल लाया गया था उस समय उसके गुप्तांग से काफी खून बह रहा था। अस्पताल में चाइल्ड सर्जन व ऑपरेशन की अन्य सुविधाएं नहीं होने के कारण उसे ट्रॉमा सेंटर रेफर करना पड़ा। मासूम की हालत नाजुक बनी हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed