फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Four people were beaten up after entering the house; the injured farmer was admitted to the trauma centre

Lucknow News: घर में घुसकर चार लोगों को पीटा, घायल किसान ट्रॉमा सेंटर में भर्ती

Sun, 15 Mar 2026 02:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sun, 15 Mar 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
Four people were beaten up after entering the house; the injured farmer was admitted to the trauma centre
माल। क्षेत्र के जगदीशपुर बुजुर्ग गांव में मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराने से चिढ़े आरोपियों ने शुक्रवार की शाम घर में घुसकर किसान व परिवार के तीन अन्य लोगों पर लाठी-डंडे से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल किसान को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

जगदीशपुर बुजुर्ग गांव की सुमन कश्यप के अनुसार, बृहस्पतिवार की रात 11 बजे पड़ोसी उदयभान, राम यादव, राजकुमार, अभय राज शराब के नशे में दरवाजे पर गालियां दे रहे थे। मना करने पर सभी उन्हें और बेटी रंजीता को पीटने लगे। मोहल्ले के लोगों ने किसी तरह दोनों को बचाया। पुलिस ने शुक्रवार दोपहर एनसीआर दर्ज कर सुमन और रंजीता को सीएचसी पहुंचाया। अस्पताल से घर पहुंचने पर छह आरोपियों ने शाम लगभग 5:30 बजे घर में घुसकर सुमन, बेटी रंजीता, पति कृष्ण कुमार, ननद प्रेमा की लात-घूसों व लाठी-डंडों से पिटाई की और धमकी देते हुए भाग निकले। सुमन ने बताया कि पति कृष्ण कुमार को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। इंस्पेक्टर नवाब अहमद ने बताया कि सुमन की तहरीर पर उदय भान यादव, राम यादव, राजकुमार, अभय राज, राजबीर, सुखबीर के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई है। उदय भान को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed