फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Four people injured in jackal attack

Lucknow News: सियार के हमले में चार लोग घायल

Sun, 21 Sep 2025 02:26 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Sep 2025 02:26 AM IST
विज्ञापन
Four people injured in jackal attack
सियार के हमले में चार लोग घायल।
सरोजनीनगर। बंथरा के नरेरा गांव में शुक्रवार की रात घरों के बाहर सो रहे कई लोगों पर सियार ने हमला कर दिया। इसमें अधेड़ महिला और तीन अन्य लोग घायल हो गए। उन्हें निजी अस्पताल में इलाज कराना पड़ा। सियार ने बाहर बंधी बछिया की एक बछिया पर भी हमलाकर उसे चोटिल कर दिया। बाद में गुस्साए ग्रामीणों ने सियार को दौड़ाकर मार डाला।
विज्ञापन

नरेरा गांव निवासी शिव दर्शन (55) शुक्रवार रात घर के बाहर सो रहे थे, तभी अचानक सियार ने हमला कर हाथ में काट लिया। उनके शोर मचाने पर परिजनों के जुटने पर सियार भाग गया। इसी बीच उसने शिवदर्शन की बाहर बंधी बछिया को भी शिकार बनाया। इसके बाद पड़ोस में रहने वाली राम खेलावन की पत्नी ननकई (56) के भी हाथों में भी सियार ने काट लिया। अचानक सियार के हमले से वह घबराकर चिल्लाने लगीं। शोरगुल सुनकर घरों से अन्य लोग बाहर निकल पड़े। सियार के हमले में जगन्नाथ शर्मा (36) और 32 वर्षीय अखिलेश यादव भी घायल हो गए। काफी शोरगुल मचने पर लोगों ने सियार को दौड़ा लिया और बाद में गांव के बाहर उसे घेर कर मार डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed