फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Four people died in separate road accidents in Lucknow

Lucknow News: अलग-अलग सड़क हादसों में चार लोगों की मौत, पुलिस ने घटनाओं की ली जानकारी; घरों में मची चीख पुकार

Sun, 11 May 2025 05:06 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 11 May 2025 05:06 PM IST
सार

लखनऊ में अलग-अलग सड़क हादसों में चार लोगों की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनाओं की जानकारी ली। खबर मिली तो घरों में चीख पुकार मच गई। किसी को अज्ञात वाहन ने तो किसी को वैन ने टक्कर मार दी। 

विज्ञापन
Four people died in separate road accidents in Lucknow
Accident Demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी लखनऊ में गोसाईंगंज इलाके के मलौली इलाके में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार परचून दुकानदार शुभम शुक्ला (22) की मौत हो गई। वहीं बीकेटी इलाके में वैन की टक्कर से अंकित सिंह (27) की मौत हो गई। इसके अलावा मड़ियांव इलाके में बाइक से घर लौटते वक्त श्यामू गुप्ता (47) की मौत हो गई। वहीं रहीमाबाद इलाके में पैदल घर जा रहे धर्मेंद्र (30) की अज्ञात वाहन की चपेट में आकर मौत हो गई।

विज्ञापन


शुभम के चाचा मातन टोला गुमटी नंबर-5 निवासी बबलू ने बताया कि शुभम शुक्ला घर के बाहर परचून की दुकान करते थे। शनिवार रात 9 बजे वह दुकान बंद करके सामान खरीदने के लिए बाइक से जा रहे थे। रास्ते में मलौली पुलिया के पास किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। 
विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने परिजनों को सूचना दी। उनको घरवाले सीएचसी ले गए। वहां डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया। चाचा बबलू ने बताया कि शुभम के परिवार में पिता मनोज, मां सरला व भाई अभिनव है। हादसे के वक्त शुभम ने हेलमेट पहन रखी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं बख्शी का तालाब में इंदौरा बाग के रहने वाले अंकित सिंह (27) शनिवार किसी काम से मोटरसाइकल से गए थे। शाम को घर वापस लौटते समय महपतपुर के पास सामने से आ रही इको वैन की टक्कर से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोपी चालक वैन को छोड़कर मौके से भाग निकला। 

सूचना पर पहुंची पुलिस ने उनको ट्रामा सेंटर पहुंचा। वहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। चाचा सुरेश ने बताया उनका भतीजा अंकित एक ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी में वर्क फ्रॉम होम कंप्यूटर ऑपरेटर का काम करता था। परिवार में पिता सुरेंद्र मान पुष्पा देवी है चार भाइयों में छोटा था। घरवालों का कहना है कि अंकित हेलमेट लगाए थे।

इसके अलावा दुबग्गा जेहटा के रहने वाले श्यामू गुप्ता (47) कुछ समय से परिवार के साथ मड़ियांव के केशव नगर में रहकर प्राइवेट काम करते थे। पत्नी राम जानकी ने बताया पति शनिवार को दुबग्गा जेहटा गांव गए हुए थे। वहां से रात में मोटरसाइकिल से घर वापस लौटते समय मड़ियांव इलाके में सड़क हादसे में वह घायल हो गए। 

पुलिस ने उन्हें इलाज के लिए ट्रामा सेंटर पहुंचाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। उनके मोबाइल की मदद से पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। श्यामू के परिवार में पत्नी के अलावा तीन बेटियां एक बेटा है। हादसे के वक्त श्यामू ने हेलमेट नहीं पहनी थी।


वहीं रहीमाबाद के तरौना गांव निवासी धर्मेंद्र (30) शुक्रवार रात मजदूरी कर पैदल घर जा रहे थे। गांव के पास ही किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आकर वह घायल हो गए। घरवालों ने उनको बलरामपुर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां शनिवार देर रात उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed