फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   four patients died and 76 corona positive found in lucknow

चार की मौत, डॉक्टर और अफसर समेत 76 पॉजिटिव, इन इलाकों में भी मिले संक्रमित

Fri, 10 Jul 2020 10:34 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Fri, 10 Jul 2020 10:34 AM IST
विज्ञापन
four patients died and 76 corona positive found in lucknow
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
लखनऊ में गुरुवार को लोकबंधु अस्पताल में महिला रोग विशेषज्ञ व सूचना विभाग के अधिकारी समेत 76 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जबकि दो बुजुर्गों समेत चार की मौत हो गई। मलिहाबाद के बुजुर्ग की रिपोर्ट उनकी मौत के बाद पॉजिटिव आई। वहीं, केजीएमयू में हरदोई निवासी वृद्ध की सांसें थम गईं।
विज्ञापन


इसके अलावा पीजीआई के एपेक्स ट्रॉमा में भर्ती सिद्धार्थनगर निवासी 50 वर्षीय अधेड़ की मौत हो गई। वहीं, संक्रमितों में सरकारी एंबुलेंस सेवा के दफ्तर दस कर्मचारी भी हैं। आरपीएफ के तीन जवान भी कोरोना की चपेट में आ गए हैं। 
विज्ञापन

उधर, लोहिया संस्थान के गैस्ट्रोसर्जरी विभाग के तीन कर्मचारियों में संक्रमण से हड़कंप मचा है। तीनों को भर्ती कर यूनिट को सैनिटाइज कर 24 घंटे के लिए बंद कर दिया गया है। इसके अलावा तेलीबाग के एक ही परिवार के सात लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई। वहीं, कुंडरी रकाबगंज के एक परिवार के सात सदस्यों की कोरोना रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां भी मिले संक्रमित 
गोमतीनगर के 6, इंदिरानगर के 5, एलडीए    कॉलोनी के 4, वृंदावन योजना के 5 लोगों में कोरोना संक्रमण मिला। जानकीपुरम, राजाजीपुरम, नादरगंज, जेहटा रोड, निरालानगर व डालीगंज में दो-दो मरीज संक्रमित मिले हैं। अलीगंज, कल्याणपुर, तेलीबाग, बालागंज, मेंहदीगंज व आलमबाग में एक-एक कोरोना मरीज मिला। इसके अलावा दो मरीज अन्य इलाकों के मिले। वहीं,गुरुवार को 38 मरीजों ने कोरोना को मात देकर घर लौट गए।  

मलिहाबाद निवासी बुजुर्ग की मौत के बाद पॉजिटिव आई रिपोर्ट 

सांस की तकलीफ के चलते मलिहाबाद निवासी एक बुजुर्ग को हरदोई रोड दुबग्गा स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। गुरुवार को उनकी मौत हो गई। कोरोना प्रोटोकॉल के तहत शव की कोरोना जांच कराई गई तो संक्रमण की पुष्टि हो गई। मलिहाबाद क्षेत्र के सीएचसी अधीक्षक ने बुजुर्ग के घर व आस-पास के इलाके को सैनिटाइज कराया। साथ ही संक्रमित मरीज के परिवार व संपर्क में आने वाले लोगों की सूची तैयार की जा रही है। 
 
लोकबंधु की महिला विभाग की यूनिट बंद, मरीज शिफ्ट 

लोकबंधु अस्पताल में तीन महिला रोग विशेषज्ञ तैनात हैं। इसमें दो डॉक्टर पॉजिटिव आ चुकी हैं। जबकि एक महिला डॉक्टर क्वारंटीन में हैं। ऐसे में महिला विभाग की यूनिट को बंद करके मरीजों को दूसरे अस्पताल में शिफ्ट करा दिया गया है। सीएमएस डॉ. अमिता यादव ने बताया कि नए डॉक्टर मिलने पर यूनिट दोबारा शुरू की जाएगी।  

लोहिया संस्थान की गैस्ट्रो सर्जरी की यूनिट भी बंद

लोहिया संस्थान की गैस्ट्रोसर्जरी विभाग की यूनिट में बुधवार देर रात आई रिपोर्ट में तीन संविदा कर्मी पॉजिटिव मिले हैं। तीनों को भर्ती कर यूनिट को सैनिटाइज कर 24 घंटे के लिए बंद कर दिया गया है। इससे पहले विभाग की एक नर्स समेत दो अन्य लोग पॉजिटिव आ चुके हैं।  

केजीएमयू में दो और पीजीआई के ट्रॉमा में एक की मौत 
हरदोई निवासी 60 वर्षीय बुजुर्ग को बुधवार सुबह केजीएमयू के कोरोना वार्ड में भर्ती कराया गया था। गुरुवार दोपहर उनकी मौत हो गई। केजीएमयू प्रवक्ता डॉ. सुधीर सिंह के मुताबिक, मरीज एक्यूट रेस्पीरेटरी डिस्ट्रेस सिन्ड्रोम से ग्रसित था। रेस्पीरेटरी फेल्योर से दोपहर करीब 12 बजे उनकी सांसें उखड़ गईं। बुधवार को ही लखनऊ के ही एक अन्य संक्रमित मरीज को गंभीर हालत में केजीएमयू में भर्ती कराया गया था। डॉ. सुधीर ने बताया कि दोपहर ढाई बजे कार्डियो पल्मोनरी अरेस्ट से संक्रमित की मौत हो गई। इसके अलावा पीजीआई के एपेक्स ट्रॉमा में भर्ती सिद्धार्थनगर निवासी 50 साल के अधेड़ की मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed