{"_id":"5c9b539bbdec22146e0fa3a8","slug":"four-passengers-caught-with-two-crore-cash-on-lucknow-airport","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ एयरपोर्ट पर चार यात्रियों से बरामद हुई एक करोड़ 73 लाख की विदेश मुद्रा, पूछताछ जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ एयरपोर्ट पर चार यात्रियों से बरामद हुई एक करोड़ 73 लाख की विदेश मुद्रा, पूछताछ जारी
Wed, 27 Mar 2019 07:27 PM IST
दुष्यंत शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 27 Mar 2019 07:27 PM IST
विज्ञापन
लखनऊ एयरपोर्ट पर पकड़ी गई विदेशी मुद्रा
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ एयरपोर्ट पर सीमा शुल्क विभाग को एक बड़ी कामयाबी मिली है। बुधवार को अधिकारियों ने लखनऊ से बैंकॉक जा रही फलाइट से बड़ी मात्रा में विदेशी मुद्रा जब्त की है। चार लोगों से करीब एक करोड़ 73 लाख 63 हजार 498 रुपये कीमत की विदेशी मुद्रा बरामद की है। यह रकम उन्होंने अपने हैंड बैग में छुपा रखी थी।
विज्ञापन
यह कार्रवाई आयुक्त सीमा शुल्क वेद प्रकाश शुक्ला व उप आयुक्त निहारिका लाखा के निर्देशन में हुई। निहारिका ने बताया कि बरामद विदेशी मुद्रा में अमेरिकी डॉलर, सऊदी रियाल, जापानी येन, यूरो आदि बरामद किये गए हैं। उन्होंने बताया कि यह एयरपोर्ट पर अब तक का सबसे बड़ा केस है।
विज्ञापन