{"_id":"64ddb1849984641ea70c89d4","slug":"four-nomination-till-now-for-the-bypoll-on-ghosi-assembly-seat-2023-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"घोसी उपचुनाव: अब तक चार नामांकन हुए, 18 अगस्त तक होगा नामांकन पत्रों का परीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घोसी उपचुनाव: अब तक चार नामांकन हुए, 18 अगस्त तक होगा नामांकन पत्रों का परीक्षण
Thu, 17 Aug 2023 11:06 AM IST
ishwar ashish
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 17 Aug 2023 11:06 AM IST
सार
मऊ जिले की घोसी सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए अब तक चार नामांकन हो चुके हैं। यहां 5 सितंबर को मतदान होगा जबकि 8 सितंबर को मतगणना होगी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Social Media
विस्तार
मऊ की घोसी सीट पर होने वाले विधानसभा के उपचुनाव के लिए बुधवार तक चार प्रत्याशियों ने नामांकन किया है। इनमें भाजपा के प्रत्याशी दारा सिंह चौहान, जनराज्य पार्टी के सुनील चौहान, आम जनता पार्टी (सोशलिस्ट) के राजकुमार चौहान और जनता क्रांति पार्टी (राष्ट्रवादी) के मुन्नी लाल चौहान शामिल हैं।
विज्ञापन
उपचुनाव के लिए नामांकन बृहस्पतिवार तक किया जा सकता है। 18 अगस्त को नामांकन पत्रों का परीक्षण किया जाएगा। 21 अगस्त को नामांकन वापस लेने की अंतिम तारीख है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - सौ से अधिक जिला पंचायत सदस्य भाजपा में होंगे शामिल, शुरू होगा दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - वो आए, स्कूटी से उतरे और नवजात को नदी में फेंक कर चले गए, चार बच्चों ने बचाई बचाई जान
पांच सितंबर को यहां मतदान होगा, आठ सितंबर को मतगणना होगी। मालूम रहे कि यह सीट समाजवादी पार्टी के विधायक दारा सिंह चौहान के इस्तीफा देने के बाद खाली हुई थी। उन्होंने इस्तीफा देने के बाद भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है।