{"_id":"656b7a042a52615cae0f1364","slug":"four-medals-raebareli-news-c-101-1-slko1034-7523-2023-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: लविवि के दीक्षांत में एमए की छात्रा मधु को मिलेंगे चार मेडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: लविवि के दीक्षांत में एमए की छात्रा मधु को मिलेंगे चार मेडल
Sun, 03 Dec 2023 12:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sun, 03 Dec 2023 12:10 AM IST
विज्ञापन
सरेनी (रायबरेली)। क्षेत्र के तेजगांव स्थित कमला नेहरू स्नातकोत्तर महाविद्यालय की एमए संस्कृत की छात्रा मधु देवी ने लखनऊ विश्वविद्यालय की परीक्षा में सर्वोच्च अंक प्राप्त किए हैं। इस उपलब्धि पर छात्रा को लखनऊ विश्वविद्यालय ने चार स्वर्ण पदक देकर सम्मानित करने की घोषणा की है।
लखनऊ विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में छह दिसंबर को प्रदेश की राज्यपाल के हाथों मधु को सम्मानित किया जाएगा। प्रबंधक सुरेंद्र बहादुर सिंह ने इस उपलब्धि पर मधु को महाविद्यालय की ओर से भी पुरस्कृत करने की बात कही है। प्राचार्य प्रो. पीके श्रीवास्तव ने कहा कि मधु देवी ने अपनी मेहनत से महाविद्यालय के साथ जिले का नाम रोशन किया है।