{"_id":"6842916574e52edb9e04660b","slug":"four-lecturers-including-higher-education-officer-of-lucknow-and-gorakhpur-transferred-see-list-2025-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: लखनऊ और गोरखपुर के उच्च शिक्षा अधिकारी सहित चार लोगों का तबादला, देखें लिस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: लखनऊ और गोरखपुर के उच्च शिक्षा अधिकारी सहित चार लोगों का तबादला, देखें लिस्ट
Fri, 06 Jun 2025 12:27 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Fri, 06 Jun 2025 12:27 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ और गोरखपुर के उच्च शिक्षा अधिकारी सहित चार लोगों का तबादला किया गया है। आगे पढ़ें जानें किसे कहां मिली नई तैनाती...
विज्ञापन
तबादला आदेश
- फोटो : प्रतीकात्मक
विस्तार
उत्तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ और गोरखपुर के उच्च शिक्षा अधिकारी सहित चार लोगों का तबादला किया गया है। इसके लिए विशेष सचिव निधि श्रीवास्तव ने आदेश पत्र जारी किया।
विज्ञापन
लखनऊ के क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी डॉ सुधीर चौहान को हरदोई के पिहानी स्थित राजकीय महाविद्यालय का प्राचार्य बनाया गया है।
वहीं गोरखपुर में तैनात क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी डॉ अश्वनी मिश्रा को लखनऊ के क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है।
इसके अलावा देवरिया के इंदुपुर गौरीबाजार स्थित राजकीय महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ उदयभान को गोरखपुर का क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी बनाया गया है।
हाथरस के कुरसंडा स्थित राजकीय महाविद्यालय में तैनात डॉ. शशि कपूर को संयुक्त निदेशक, उच्च शिक्षा निदेशालय, उप्र, प्रयागराज की जिम्मेदारी दी गई है।