फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Four lakhs were cheated from three people by giving them tourist visa

Lucknow News: टूरिस्ट का बीजा थमाकर तीन लोगों से चार लाख ठगे

Tue, 16 Apr 2024 03:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Tue, 16 Apr 2024 03:22 AM IST
विज्ञापन
Four lakhs were cheated from three people by giving them tourist visa
नसीराबाद (रायबरेली)। थाना क्षेत्र नसीराबाद में विदेश भेजने के नाम पर तीन लोगों से चार लाख रुपये की ठगी कर ली गई। पीड़ितों का कहना है कि आरोपी ने काम करने के बजाय उन्हें टूरिस्ट बीजा दिया था। इससे उन्हें विदेश में काम नहीं मिला।
विज्ञापन


थौरी गांव निवासी सीता ने बताया कि गांव के ही एक युवक ने उसके बेटे को मलेशिया भेजने के नाम पर डेढ़ लाख रुपये लिए। इसी तरह ठग ने पैठाना थाना फुरसतगंज जिला अमेठी निवासी किशन कुमार से एक लाख 20 हजार, परशदेपुर निवासी रोहित से एक लाख 30 हजार रुपये वसूले।
विज्ञापन


पीड़ितों का आरोप है कि ठग ने काम करने के लिए मलेशिया भेजा। मलेशिया पहुंचने पर पता चला कि जो बीजा मिला है, वह काम करने का नहीं बल्कि टूरिस्ट बीजा है। तीनों मलेशिया से किसी तरह अपने घर वापस आए। आरोपी के घर जाकर अपने रुपये मांगे तो वह मारपीट पर आमादा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ितों ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने आरोपी के बीच समझौता कराया कि 15 अप्रैल को सभी को रुपया वापस कर देगा लेकिन अब तक रुपया वापस नहीं किया। थानाध्यक्ष राजेश कुमार मौर्य का कहना है कि मामले में समझौता हो गया था। रुपया नहीं वापस किया है तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed