{"_id":"68aeb629363cbf95ee03f77d","slug":"four-ips-officers-transferred-in-uttar-pradesh-see-the-detail-2025-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: यूपी में चार आईपीएस अफसरों के तबादले, केशव कुमार चौधरी अपर पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट गाजियाबाद बने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: यूपी में चार आईपीएस अफसरों के तबादले, केशव कुमार चौधरी अपर पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट गाजियाबाद बने
Wed, 27 Aug 2025 01:10 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 27 Aug 2025 01:10 PM IST
सार
यूपी में मंगलवार को चार आईपीएस अफसरों के तबादले किए गए हैं। इसके पहले सोमवार को भी पांच अफसरों की तैनाती में फेरबदल किया गया था।
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी में मंगलवार को चार आईपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए गए हैं। आईपीएस केशव कुमार चौधरी गाजियाबाद कमिश्नरेट के अपर पुलिस आयुक्त बनें।
विज्ञापन
आईपीएस विजय सिंह मीना को सीतापुर पीटीसी का अपर पुलिस महानिदेशक बनाया गया है। आईपीएस आकाश कुलहरि को झांसी परिक्षेत्र का पुलिस महानिरीक्षक नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
इसी तरह आईपीएस कल्पना सक्सेना को मेरठ सेक्टर का पुलिस उपमहानिरीक्षक नियुक्त किया गया है।
एक दिन पहले पांच आईपीएस के हुए तबादले
इसके पहले शासन ने मंगलवार को पांच आईपीएस अफसरों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया। पॉवर कॉर्पोरेशन में डीजी एमके बशाल को होमगार्ड संगठन का महासमादेष्टा बनाया गया। बीती 31 जुलाई को बीके मौर्या के सेवानिवृत्त होने के बाद होमगार्ड संगठन के महासमादेष्टा का पद रिक्त था। पीटीसी सीतापुर में तैनात एडीजी जय नारायन सिंह को पॉवर कॉर्पोरेशन भेजा गया।
विज्ञापन
डीजीपी मुख्यालय में एडीजी प्रशासन प्रशांत कुमार द्वितीय को एडीजी पुलिस मुख्यालय का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया। पीएसी में तैनात आईजी उपेंद्र कुमार अग्रवाल को इंटेलिजेंस मुख्यालय भेजा गया। प्रतीक्षारत डीआईजी सत्येंद्र कुमार को पीएसी में आगरा अनुभाग का डीआईजी बनाया गया।