{"_id":"5c849d74bdec2213ed0cae48","slug":"four-ips-officers-transfer-in-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी में चार आईपीएस अफसरों के तबादले, सोनभद्र व देवरिया के पुलिस अधीक्षक बदले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी में चार आईपीएस अफसरों के तबादले, सोनभद्र व देवरिया के पुलिस अधीक्षक बदले
Sun, 10 Mar 2019 10:45 AM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 10 Mar 2019 10:45 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
यूपी में चार आईपीएस अफसरों के तबादले करते हुए देवरिया व सोनभद्र के पुलिस अधीक्षक बदल दिए गए हैं। अभी तक सोनभद्र के पुलिस अधीक्षक रहे राठौर किरीट के हरिभाई को देवरिया का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।
विज्ञापन
वहीं, सलमान ताज पाटिल को सोनभद्र का पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है। वह अभी तक पुलिस अधीक्षक, तकनीकी सेवायें लखनऊ के पद पर तैनात थे।
इसके अलावा, दिनेश चंद्र दुबे को पुलिस उप महानिरीक्षक, नियम एवं ग्रन्थ के पद पर भेजा गया है। वह पुलिस उप महानिरीक्षक/ सहायक पुलिस महानिरीक्षक, पीएसी मुख्यालय के पद पर तैनात थे।
विज्ञापन
देवरिया के पुलिस अधीक्षक पद पर रहे प्रमोद कुमार को सेनानायक, 15 वीं वाहिनी पीएसी, आगरा के पद पर तैनाती दी गई है।