फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Four injured when a week railing falls in Nanpara Bahraich.

Bahraich: जर्जर दीवार की रेलिंग गिरने से चार घायल, कार्यक्रम के दौरान हुआ हादसा

Sat, 28 Oct 2023 12:12 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Published by: ishwar ashish Updated Sat, 28 Oct 2023 12:12 PM IST
सार

बहराइच के नानपारा के एक कॉलेज में जर्जर दीवार की रेलिंग गिर जाने से चार लोग घायल हो गए। हादसा तब हुआ जब 11वीं शरीफ का कार्यक्रम चल रहा था।

विज्ञापन
Four injured when a week railing falls in Nanpara Bahraich.
गिरी हुई रेलिंग का एक दृश्य। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बहराइच के नानपारा में आयोजित जनता इंटर कॉलेज के पास गौसिया हाल में 11वीं शरीफ के कार्यक्रम में बगल की जर्जर दीवाल की रेलिंग लोगों के दबाव में गिर गई जिससे चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नानपारा लाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

विज्ञापन


नगर के जनता इंटर के पास गौसिया हाल में हो रहे ग्यारहवीं शरीफ के कार्यक्रम में सैकड़ों लोग मौजूद थे। शुक्रवार रात जब कार्यक्रम पूरे शबाब पर था तब एक किनारे की जर्जर दीवाल गिरने से तीन बच्चे व एक महिला समेत चार लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - विराट कोहली ने की बॉलिंग प्रैक्टिस, बीच के ओवरों में हार्दिक का विकल्प बनने की है कोशिश
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - लघुशंका करते समय अस्पताल संचालक पर जानलेवा हमला, ताबड़तोड़ फायरिंग कर किया घायल, देखें वीडियो


घायलों को पुलिस द्वारा अस्पताल पहुंचाया गया। घायलों में अरशान (10) पुत्र अजमत अली निवासी पांच नंबर टेबुल, आफरीन (16) पुत्री कासिम अली निवासी जुबलीगंज व बरकत अली पुत्र अली हुसैन निवासी  नकहा खैरीघाट, सना पत्नी अजीजुर रहमान निवासी मिर्जा कुट्टी खैरीघाट हैं।

घायलों का इलाज सीएससी नानपारा में चल रहा है। मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक मिथिलेश कुमार राय व नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल वहीद ने पीड़ितों का हालचाल जानकर उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजवाने में सहयोग किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed