{"_id":"5ff9a2758ebc3e319451c72b","slug":"four-injured-when-a-house-cpllapsed-in-bahraich","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहराइच: जर्जर भवन गिराते समय धरासाई हुआ मकान, मलबे में दबे चार मजदूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहराइच: जर्जर भवन गिराते समय धरासाई हुआ मकान, मलबे में दबे चार मजदूर
Sat, 09 Jan 2021 06:02 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहराइच
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहराइच
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 09 Jan 2021 06:02 PM IST
विज्ञापन
हादसे के बाद का एक दृश्य।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच के ब्राह्म्णीपुरा मोहल्ले में जर्जर भवन को तोड़ते समय छत धरासाई हो गई। जिससे छत पर काम कर रहे चार मजदूर मलबे में दब गए। स्थानीय लोगों की मदद से कड़ी मशक्त के बाद मलबे में दबे चारों मजदूरों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां पर तीन मजदूरों की हालत चिंताजनक बताई जा रही है।
विज्ञापन
नगर कोतवाली क्षेत्र के ब्राह्म्णीपुरा मोहल्ला निवासी अश्वनी मिश्रा का मकान काफी जर्जर है। शनिवार को वह अपने जर्जर मकान को गिरवा रहे थे। मकान पुराना होने के कारण काफी जर्जर था। इसका काम सीतापुर जिले के थानगांव थाना क्षेत्र के चहलारी गांव निवासी रामकुंवर पुत्र राम गुलाम व शिवनारायण पुत्र रामनरेश और फखरपुर थाना क्षेत्र निवासी लाल बहादुर पुत्र रामाधार व सहजराम पुत्र रामसुख काम कर रहे थे।
विज्ञापन
दोपहर में वह जर्जर मकान की छत को तोड़ने का काम कर रहे थे तभी अचानक छत धरासाई हो गई। छत गिरने से काम कर रहे मजदूर मलबे में दब गए। आसपास के लोग एकत्रित हुए तो मलबे में दबे चारों मजदूरों को बाहर निकाला गया। एंबुलेंस की मदद से घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों के मुताबिक, तीन मजदूरों की हालत काफी गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
चार दशक से अधिक पुराना था भवन
ब्राह्म्णीपुरा मोहल्ला में मजदूरों द्वारा गिराया जा रहा भवन लगभग चार दशक पुराना बताया जा रहा है। मकान को नये सिरे से बनवाने के लिए जर्जर भवन को तोड़ा जा रहा है।