फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Four injured in road accident

Lucknow News: तेज रफ्तार ट्रैक्टर कार पर चढ़ी, चार घायल, गलत दिशा आ रहा था ट्रैक्टर,

Fri, 13 Jan 2023 08:30 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Jan 2023 08:30 AM IST
विज्ञापन
Four injured in road accident
गोसाईंगंज के कोड़रा गांव के पास सुल्तानपुर हाईवे पर गलत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने कार को टक्कर मारी। इसके बाद कार के बोनट पर चढ़ गया।
विज्ञापन

हादसे में कार चालक, दंपती व उनका बच्चा घायल हो गया। पुलिस ने घायलों को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया है।
प्रभारी निरीक्षक दीपक पांडेय के मुताबिक, सुल्तानपुर के दरियापुर निवासी व्यवसायी शाहिद अली (38) बृहस्पतिवार को पत्नी डॉ. शमा परवीन (34) व बेटे कामिश (6) के साथ नानी के इंतकाल में शामिल होने लखनऊ आ रहे थे।

सुल्तानपुर हाईवे पर गलत दिशा से आ रहे ट्रैक्टर चालक ने कोड़रा के पास बने कट से अचानक वाहन मोड़ दिया। इससे ट्रैक्टर सुल्तानपुर की ओर से आ रही कार में टक्कर मारते हुए बोनट पर चढ़ गया। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक भाग निकला।
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को कार से निकाल कर सीएचसी पहुंचाया, जहां से चालक मो. रफीक के अलावा शाहिद व शमा परवीन को ट्रॉमा रेफार कर दिया गया।
उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है, जबकि कामिश को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। डॉ. शमा परवीन जिले के एक निजी अस्पताल में चिकित्सक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed