फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   four injured and one died in an accident in lucknow.

पांच को कुचल कर फरार हो गई महिला कार चालक, एक की मौत

Thu, 25 Oct 2018 11:19 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 25 Oct 2018 11:19 AM IST
विज्ञापन
four injured and one died in an accident in lucknow.

लखनऊ के कृष्णानगर में वीआईपी रोड पर बुधवार सुबह कार चला रही महिला ने सड़क पार कर रही होमगार्ड की पत्नी सावित्री और उसके परिवार के चार सदस्यों को कुचल दिया। सावित्री की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद महिला कार छोड़कर भाग गई।

विज्ञापन


हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया और कार जब्त कर आरोपी महिला की तलाश में जुट गई है।

प्रभारी निरीक्षक यशकांत सिंह ने बताया कि हादसा सुबह करीब 10 बजे हुआ। आलमबाग के विशेश्वरनगर निवासी होमगार्ड रमेश कुमार की 55 वर्षीय पत्नी सावित्री बेटी सोनी, नातिन सौम्या, अनन्या व अंश के साथ पीजीआई के शहीद पथ पर चल रहे सत्संग में गई थीं। वहां से सभी लोग ई-रिक्शा से वीआईपी रोड पर पकरी का पुल पहुंचे।
विज्ञापन


पुल से आजादनगर की तरफ जाने के लिए सभी पैदल सड़क पार कर रहे थे तभी तेज रफ्तार कार ने पांचों को जोरदार टक्कर मार दी। सभी लोग दूर जाकर गिरे। सड़क पर चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार डिवाइडर से टकराकर रुक गई तो महिला नीचे उतरकर भाग निकली। पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल ले गई जहां सावित्री को मृत घोषित कर दिया गया। बाकी को उपचार के बाद घर भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed