{"_id":"60b46c1aa08fb33bce170d42","slug":"four-ias-and-six-pcs-officers-transferred-in-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: देर रात 4 आईएएस व 7 पीसीएस अफसरों के तबादले, अमित राठौर ओएसडी एलडीए बने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: देर रात 4 आईएएस व 7 पीसीएस अफसरों के तबादले, अमित राठौर ओएसडी एलडीए बने
Mon, 31 May 2021 01:06 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 31 May 2021 01:06 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश शासन ने रविवार देर रात चार आईएएस और छह पीसीएस अफसरों के तबादले कर दिए हैं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश सरकार ने देर रात चार आईएएस छह पीसीएस अधिकारियों की तैनाती में फेरबदल किया है। विभिन्न विभागों व जिलों से मिली सूचना के मुताबिक प्रतीक्षारत आईएएस अधिकारी अमृता सोनी को सचिव आवास के पद पर तैनाती दी गई है। इसके लिए आवास आयुक्त अजय चौहान से सचिव आवास का अतिरिक्त प्रभार वापस ले लिया गया है।
विज्ञापन
उन्नाव की मुख्य विकास अधिकारी सरनीत कौर ब्रोका को यूपीएसआरटीसी का अपर प्रबंध निदेशक बनाया गया है। बाराबंकी में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट दिव्यांशु पटेल को उन्नाव का नया मुख्य विकास अधिकारी बनाया गया है।
विज्ञापन
पीसीएस अधिकारियों में गाजियाबाद के अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) संतोष वैश्य को अपर आयुक्त आजमगढ़ के पद पर तैनाती दी गई है। लखनऊ विकास प्राधिकरण में संयुक्त सचिव ऋतु सुहास को गाजियाबाद का अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) बनाया गया है। गाजियाबाद के एडीएम भूमि अध्याप्ति कमलेश चंद्र को एडीएम न्यायिक सिद्धार्थनगर के पद पर तैनाती दी गई है।
विज्ञापन
मथुरा में एसडीएम श्याम अवध चौहान को पदोन्नति के बाद गाजियाबाद में अपर जिलाधिकारी भूमि अध्याप्ति बनाया गया है। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व जालौन प्रमिल कुमार सिंह को अपर आयुक्त झांसी के पद पर तैनाती दी गई है। अपर आयुक्त झांसी पूनम निगम को जालौन का एडीएम वित्त एवं राजस्व बनाया गया है। वहीं, एसडीएम कानपुर अमित राठौर ओएसडी लखनऊ विकास प्राधिकरण बनाए गए हैं।