फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Four gold smuggler caught

14.28 लाख कीमत की विदेशी सोने की चेन जब्त

Thu, 04 Jul 2019 01:51 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jul 2019 01:51 AM IST
विज्ञापन
Four gold smuggler caught
शर्ट-पतलून में छिपाकर ला रहे थे चेन, चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट से चार तस्कर पकड़े
विज्ञापन

सीमा शुल्क विभाग की टीम ने बुधवार को अमौसी के चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट पर शारजाह से आ रहे चार तस्करों को दबोच लिया।
इनके पास से विदेशी सोने की चेन बरामद हुई है। विभाग का आकलन है कि चेन की कीमत 14.28 लाख रुपये है। ये तस्कर सोने की चेन को शर्ट एवं पतलून में छिपा कर लाए थे।

उपायुक्त निहारिका लाखा के मुताबिक, मुखबिर के जरिये सूचना मिली थी कि शारजाह से आने वाली फ्लाइट (6ई-1412) से चार तस्कर विदेशी सोना लेकर आ रहे हैं।
बुधवार को फ्लाइट लखनऊ पहुंची और बिहार के गोपालगंज अमलेश कुमार, सुशील कुमार निवासी और सीवान निवासी मृत्युंजय कुमार व कृष्ण कुमार को पकड़ लिया गया।
तलाशी में 400 ग्राम विदेशी सोने की चेन बरामद हुई। जिनको पूछताछ के लिए कार्यालय लाया गया। यह तस्कर दुबई में एक ही कंपनी में काम करते थे, जो परिचित भी हैं।
विज्ञापन

ये अवैध रूप से सोने की चेन ला रहे थे जिनके पास कोई चालान नहीं था। सीमा शुल्क से बचने के लिए सोने की चेन को शर्ट व पतलून में छिपाकर रखे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed