फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Four friends get drowned in river, one died.

Bahraich: घूमने निकली चार सहेलियां नदी में डूबीं, एक की मौत और तीन को बचाया गया

Wed, 17 Jul 2024 05:06 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Published by: ishwar ashish Updated Wed, 17 Jul 2024 05:06 PM IST
सार

बहराइच के खैराघाट में चार सहेलियां सरयू नदी में नहाने के दौरान डूब गईं। एक की डूबने से मौत हो गई जबकि बाकी सभी को बचा लिया गया है।

विज्ञापन
Four friends get drowned in river, one died.
एक किशोरी को बचा लिया गया है। - फोटो : amar ujala

विस्तार

बहराइच के खैराघाट थाना क्षेत्र के बेलामकन निवासी चार सहेलिया मंगलवार की शाम घूमने निकली थीं। इस दौरान चारों सरयू नदी में नहाने के दौरान डूबने लगीं। किशोरियों की चीख सुन दौड़े ग्रामीणों ने तीन को तो बचा लिया लेकिन एक की डूबने से मौत हो गई। बुधवार की सुबह उसका शव नदी से बरामद हुआ। शव देख परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया।

विज्ञापन


खैरीघाट थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बेलामकन निवासी अर्चना यादव (14) मंगलवार की शाम अपनी सहेलियों पूजा, लक्ष्मी व प्रीति के साथ घूमने निकली थी। इस दौरान चारों नदी के किनारे पहुंची और नदी में नहाने लगीं। पानी गहरा होने के चलते चारों डूबने लगीं। किशोरियों की चींख सुन दौड़े ग्रामीणों ने तीन को तो बचा लिया लेकिन अर्चना डूब गई।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - उपचुनाव पर मंथन: सीएम आवास पर हुई बैठक, मंत्रियों को हफ्ते में दो रात्रि प्रभार क्षेत्र में विश्राम करने के निर्देश
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - अखिलेश यादव बोले- लखनऊ में कमजोर हो गई सरकार, भाजपा में चल रही कुर्सी की लड़ाई


ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस टीम के साथ पहुंचे थाना प्रभारी संजय सिंह ने गोताखोरो की मदद से अर्चना की तलाश शुरु की, लेकिन उसका शव नहीं मिला। तलाश के दौरान बुधवार की सुबह अर्चना का शव नदी से बरामद हुआ। शव देख परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया।

सरयू में डूबे किसान की मौत
जरवल रोड थाना क्षेत्र के अहाता गांव निवासी किसान पिंटू (35) मंगलवार की रात गांव के पास दुकान पर सामान लेने गया था। इनका गांव सरयू नदी के किनारे बसा है। वापस लौटते समय पैर फिसलने से वह नदी की गहराई में जा पहुंचा। इसके बाद ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद उसके शव को बाहर निकाला व पुलिस को सूचना दी। मृतक के भाई कन्हैयाल ने बताया कि पिंटू छह भाईयों में चौथे नंबर का था। उसकी पत्नी की मौत हो चुकी है जबकि एक बेटी है। एसओ बृजराज प्रसाद ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज पुलिस आवश्यक कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed