फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Four friends booked for LLB student's suicide

Lucknow News: एलएलबी छात्र की खुदकुशी के मामले में चार दोस्तों पर रिपोर्ट दर्ज

Sun, 05 Apr 2026 02:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sun, 05 Apr 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
Four friends booked for LLB student's suicide
लखनऊ। गोमतीनगर के विनीतखंड निवासी एलएलबी छात्र सुयश सिंह की खुदकुशी के मामले में पुलिस ने शुक्रवार को चार दोस्तों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पिता हाईकोर्ट के अधिवक्ता जय बहादुर सिंह की शिकायत पर पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने की धारा में कार्रवाई की है।
विज्ञापन

जय बहादुर सिंह के अनुसार, दस मार्च की रात सुयश दोस्तों से मिलने निकला और देर रात लौटा। अगले दिन सुबह 9:42 बजे वह पंखे से लटका मिला। पुलिस को उसके मोबाइल पर खुशी के कई कॉल मिले। अनंत यादव, आदि चौधरी और एक अन्य उनके बेटे के घनिष्ठ मित्र थे। आरोप है कि घटना के बाद से अनंत उनके घर नहीं आया। सुयश 27 जनवरी से सात फरवरी तक दोस्तों के साथ नेपाल गया था। उन्हें आशंका है कि दोस्तों की मानसिक प्रताड़ना से सुयश ने जान दी।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर ब्रजेश चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि पुलिस ने दोस्तों को बयान दर्ज कराने के लिए नोटिस भेजा है। बयान और साक्ष्य संकलन होने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed