फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   four family members of raebareli suddenly lost their eyesight

अचानक गई एक परिवार के चार लोगों की आंखों की रोशनी

Tue, 28 Jun 2016 05:28 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, रायबरेली
ब्यूरो/अमरउजाला, रायबरेली Updated Tue, 28 Jun 2016 05:28 PM IST
विज्ञापन
four family members of raebareli suddenly lost their eyesight
आंख - फोटो : demo pic

ऊंचाहार थाना क्षेत्र के पूरे गुरु दयाल मजरे पुरवारा गांव में एक ही परिवार के चार लोगों की आंख की रोशनी सोमवार को अचानक चली गई। इसमें मां, उसका बेटा और दो बेटियां शामिल हैं। 

विज्ञापन


रोशनी कैसे गई, इस बारे में कोई कुछ भी नहीं बता पा रहा है। घटना की सूचना मिलने के बाद न सिर्फ गांव बल्कि स्वास्थ्य महकमे में भी हड़कंप का माहौल है। रोगियों की आंखों की जांच के लिए सीएमओ ने जिला अस्पताल लाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


गांव निवासी इमाम अली की पत्नी रबीना (30), बेटा सलमान (16), बेटी रुकसाना (14) व अफसाना (12) की आंख की रोशनी सोमवार को अचानक चली गई। 

रोगियों को जिला अस्पताल लाकर जांच कराने के दिए आदेश

four family members of raebareli suddenly lost their eyesight
आंख की रोशनी जाने से मचा हड़कंप - फोटो : demo pic
इमामअली का कहना है कि पत्नी व बेटे को करीब दो महीने से देखने में परेशानी होती थी, जबकि बेटियों को अचानक दिखना बंद हो गया। बेटे को दो महीने पहले जिला अस्पताल में दिखाया था, जिसमें डॉक्टर ने आंख की नस सूखने की बात कही थी। 

परिवार के चार लोगों की आंखों की रोशनी जाने की खबर फैलने के बाद गांव में हड़कंप मच गया। सीएमओ डॉ. राकेश कुमार गुप्ता ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। 

सीएचसी अधीक्षक ऊंचाहार को सभी रोगियों को मंगलवार को जिला अस्पताल लाकर जांच कराने के आदेश दिए हैं। किन कारणों से आंख की रोशनी गई, इसका पता आंखों की जांच के बाद ही चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed