फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Four died in road accidents

Lucknow News: सड़क हादसों में चार की जान गई

Mon, 18 Dec 2023 01:55 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Mon, 18 Dec 2023 01:55 AM IST
विज्ञापन
Four died in road accidents
लखनऊ। गोसाईंगंज में बीती रात सड़क पार करते समय बाइक की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई। इसके अलावा महानगर में अज्ञात वाहन की टक्कर से अधेड़ की मौत हो गई। मड़ियांव में सड़क हादसे में घायल युवक ने दम तोड़ दिया और पारा में ई रिक्शा की टक्कर से अधेड़ की मौत हो गई।
विज्ञापन


गोसाईंगंज के बजरंग नगर वार्ड निवासी मनोज कुमार (32) गांव के चौराहे पर परचून की दुकान में काम करते थे। शनिवार रात वह दुकान बंद कर घर जा रहे थे। तभी सड़क पार करते समय तेज रफ्तार बाइक सवार युवक ने मनोज को टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल मनोज को पुलिस की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां देर रात उनकी मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक हादसा होने पर युवक बाइक मौके पर छोड़कर भाग गया। बाइक कब्जे में ले ली गई है। मृतक के भाई की तहरीर पर आरोपी बाइक सवार के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


आलमबाग के कैलाशपुरी निवासी किशोरी (55) मजदूरी करते थे। बेटे सुमित ने बताया कि रविवार सुबह महानगर इलाके में आईटी कॉलेज के पास अज्ञात वाहन ने पिता को टक्कर मार दी है। ट्राॅमा सेंटर में भर्ती कराने पर उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, मड़ियांव के रौशनाबाद निवासी मुकेश (26) बृहस्पतिवार को किसी काम से घर के पास चौराहे पर पैदल गए थे। तभी तेज रफ्तार कार चालक ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल मुकेश को भाई तीर्थ ने ट्राॅमा सेंटर में भर्ती कराया, जहां रविवार सुबह उनकी मौत हो गई।


इसके अलावा सआदतगंज में बावली चौकी के पास पत्थरकटा में रहने वाले राजेंद्र गुप्ता (54) ट्रांसपोर्टनगर में निजी कंपनी में नौकरी करते थे। बेटे हर्ष ने बताया शनिवार रात वह ड्यूटी से लौट रहे थे। पारा चौकी के पास टेंपो से उतरकर जैसे ही पैदल आगे बढ़े, तेज ई रिक्शा चालक ने टक्कर मार दी। पुलिस ने राजेंद्र को ट्राॅमा सेंटर में भर्ती कराया, जहां उनकी मौत हो गई। उनके पास मिले मोबाइल से पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। राजेंद्र के परिवार में पत्नी ज्योति और दो बेटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed