{"_id":"5fa0fed68ebc3e9c064f914e","slug":"four-died-in-an-accident-in-masauli-thana-kshetra-in-barabanki","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाराबंकी: ट्रक में पीछे से घुसी तेज रफ्तार कार, चार की मौके पर ही मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाराबंकी: ट्रक में पीछे से घुसी तेज रफ्तार कार, चार की मौके पर ही मौत
Tue, 03 Nov 2020 12:25 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाराबंकी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाराबंकी
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 03 Nov 2020 12:25 PM IST
विज्ञापन
बाराबंकी में हुआ भीषण हादसा।
- फोटो : amar ujala
बाराबंकी जिले के मसौली थाना क्षेत्र के शहावपुर टोल प्लाजा के पास एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर एक ट्रक के पीछे जा घुसी। हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक बालिका गंभीर रूप से घायल हो गई जिसका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन
हादसे की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि हादसे के शिकार हुए तीन लोग जनपद बहराइच के रहने वाले हैं और एक नेपाल का है। कार सवार लखनऊ से वापस लौट रहे थे।
विज्ञापन
मृतकों में कार चालक सिराज पुत्र रौनक अली निवासी ग्राम बंजरिया थाना हरदी बहराइच, बसीर पुत्र मेराज खां निवासी तुल्ला मंझौला, बहराइच, भीमा पुत्री नन्दलाल निवासी मधुवा थाना शमशेरगंज जनपद बाँके नेपाल, अंजू पुत्री भीमा हैं। वहीं, घायल दीपा, नन्दलाल की पुत्री है।
विज्ञापन