{"_id":"5d787b758ebc3e013d65153c","slug":"four-died-in-an-accident-in-ayodhya","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अयोध्या में दर्दनाक हादसा: बोलेरो और बस की भीषण टक्कर, चार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या में दर्दनाक हादसा: बोलेरो और बस की भीषण टक्कर, चार की मौत
Wed, 11 Sep 2019 10:15 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 11 Sep 2019 10:15 PM IST
विज्ञापन
हादसे के बाद का दृश्य।
- फोटो : amar ujala
गोरखपुर-लखनऊ फोर लेन हाईवे पर बुधवार भोर हुए हादसे में पूरा परिवार उजड़ गया। परिवार के लोग बिहार से अपने घर के मुखिया सीआईएसएफ में तैनात छोटेलाल यादव से मिलने आ रहा था लेकिन गाड़ी चला रहे बेटे को आई झपटी ने घर की खुशियां मिटा दीं।
एसपी सिटी विजयपाल सिंह ने बताया कि बोलेरो सीआईएसएफ के एएसआई छोटेलाल का लड़का राजकुमार यादव चला रहा था। हादसा उसे झपकी आने के कारण हुआ लग रहा है। बताया कि बोलेरो की रफ्तार इतनी तेज थी कि डिवाइडर से टकराने के बाद गाड़ी दूसरी पटरी पर चली गई।
इसी दौरान उधर से गुजर रही कैंट डिपो की बस सामने आ गई। हादसे में बोलरो बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई थी। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने मदद करने का प्रयास किया लेकिन नाकामी मिली। बाद में पहुंची पुलिस के जवानों ने क्रेन मंगवाकर बोलेरो को सीधा करवाया और उसका दरवाजा, शीशा काट कर उसमें फंसे लोगों को बाहर निकाला जा सका लेकिन तक तक बहुत देर हो चुकी थी।
विज्ञापन
उसमें सवार चार लोगों की मौत हो गई थी। अयोध्या कोतवाल सुरेश पांडेय ने बताया कि मृतक के पास मिले आईकार्ड व मोबाइल फोन से उनके पते की शिनाख्त हुई।

Trending Videos
पत्नी से बोला था, बस्ती में किसी ढाबे पर चाय पीकर आराम कर लेना
सुबह हादसे की सूचना पर पहुंचे बदहवास दरोगा छोटेलाल ने बताया कि देर रात करीब 12 बजे पत्नी बदनी देवी से बात हुई थी, तब सभी गोरखपुर पहुंचे थे। मैंने उनसे कहा था कि बस्ती में किसी ढाबे पर थोड़ी देर आराम कर चाय आदि पी लेना।
उन्होंने बताया कि पत्नी से कहा था कि राजकुमार से गाड़ी धीरे चलाएगा, सुबह तक वो मेरे पास पहुंच जाएगा। बताया सुबह करीब 7 बजे उन्हें पुलिस ने हादसे की सूचना दी। बाद में वह हादसे में घायल हुईं अपनी पत्नी को लेकर लखनऊ रवाना हो गए।