{"_id":"62bbf095ab771a7fe127e375","slug":"four-data-center-parks-will-be-set-up-in-up-four-thousand-people-will-get-employment","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Khush Khabar: यूपी में स्थापित होंगे चार डाटा सेंटर पार्क, चार हजार लोगों को मिलेगा रोजगार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Khush Khabar: यूपी में स्थापित होंगे चार डाटा सेंटर पार्क, चार हजार लोगों को मिलेगा रोजगार
Wed, 29 Jun 2022 11:56 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 29 Jun 2022 11:56 AM IST
सार
पीडब्ल्यूडी मंत्री जितिन प्रसाद ने बताया एनआईडीपी डेवलेपर्स प्राइवेट लिमिटेड को गैर वित्तीय प्रोत्साहन, एनटीटी ग्लोबल डाटा सेंटर्स एंड क्लाउड इंफ्रास्ट्रक्चर इंडिया प्रा.लि, अदाणी इंटरप्राइजेज लिमिटेड परियोजना-01 और अदाणी इंटरप्राइजेज परियोजना-02 को वित्तीय एवं गैर वित्तीय प्रोत्साहन के तहत डाटा सेंटर स्थापित करने की मंजूरी दी गई है।
विज्ञापन
कैबिनेट बैठक के निर्णयों की जानकारी देते मंत्री जितिन प्रसाद व जयवीर सिंह।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के नोएडा में 15,950 करोड़ रुपये से अधिक के निवेश से चार डाटा सेंटर पार्क स्थापित किए जाएंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में राज्य मंत्रिपरिषद ने मंगलवार को इसके प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। डाटा सेंटर पार्क में चार हजार लोगों को प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रोजगार मिलेगा।
पीडब्ल्यूडी मंत्री जितिन प्रसाद ने बताया एनआईडीपी डेवलेपर्स प्राइवेट लिमिटेड को गैर वित्तीय प्रोत्साहन, एनटीटी ग्लोबल डाटा सेंटर्स एंड क्लाउड इंफ्रास्ट्रक्चर इंडिया प्रा.लि, अदाणी इंटरप्राइजेज लिमिटेड परियोजना-01 और अदाणी इंटरप्राइजेज परियोजना-02 को वित्तीय एवं गैर वित्तीय प्रोत्साहन के तहत डाटा सेंटर स्थापित करने की मंजूरी दी गई है।
उन्होंने बताया कि वर्तमान में देश का अधिकांश डाटा दूसरे देशों में स्थित डाटा सेंटर्स में संग्रहित किया जाता है। नोएडा में चारा डाटा सेंटर स्थापित होने से सोशल मीडिया, बैंकिंग, खुदरा, स्वास्थ्य सेवा, यात्रा और पर्यटन सहित अन्य महत्वपूर्ण क्षेत्रों से जुड़ा डाटा प्रदेश के डाटा सेंटर में ही संग्रहित होगा। उन्होंने बताया कि डाटा सेंटर नीति के तहत सरकार ने 250 मेगा वॉट क्षमता का डाटा सेंटर उद्योग विकसित करने, 20 हजार करोड़ रुपये का निवेश करने और 3 अत्याधुनिक निजी डाटा सेंटर पार्क स्थापित करने का लक्ष्य रखा है।
विज्ञापन
इसके तहत निवेशकों को पूंजी उपादान, ब्याज उपादान, भूमि क्रय के पट्टे की स्टांप ड्यूटी में नियमानुसार छूट दी जाएगी। बुंडेलखंड और पूर्वांचल क्षेत्र में डाटा सेंटर पार्क स्थापित करने पर अतिरिक्त रियायतें भी देने का प्रावधान है।

नोएडा में बनेगा पहला एयरक्राफ्ट सर्विस सेंटर
नोएडा में प्रदेश का पहला एयरक्राफ्ट सर्विस सेंटर स्थापित किया जाएगा। योगी कैबिनेट ने मंगलवार को आयोजित बैठक में वायुयानों के रखरखाव, मरम्मत और ओवरहाल सुविधाओं के विकास केलिए नीति मंजूर की। पीडब्ल्यूडी मंत्री जितिन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में एयरक्राफ्ट के रखरखाव, मरम्मत और ओवरहाल (एमआरओ) का हब बनने की पूरी संभावना है।
उन्होंने बताया कि प्रदेश में लगातार घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डों की संख्या बढ़ रही है और उड़ानों की संख्या में भी तेजी से वृद्धि हो रही है। 2026 तक प्रदेश में 1 हजार नए विमान खरीदने की संभावना है।