{"_id":"65722910dab48131f40bf096","slug":"four-criminals-who-tried-to-rob-a-collection-agent-arrested-lucknow-news-c-13-lko1012-521812-2023-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: कलेक्शन एजेंट से लूट का प्रयास करने वाले चार बदमाश गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: कलेक्शन एजेंट से लूट का प्रयास करने वाले चार बदमाश गिरफ्तार
Fri, 08 Dec 2023 01:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Fri, 08 Dec 2023 01:50 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। दूध कंपनी के कलेक्शन एजेंट से लूट का प्रयास करने वाले चार बदमाशों को मड़ियांव पुलिस और क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार किया है। बदमाशों के पास से अवैध रिवाल्वर और चोरी की बाइक मिली है।
डीसीपी नॉर्थ कासिम आब्दी ने बताया कि मड़ियांव के गायत्रीनगर निवासी रतन शुक्ल अमूल दूध के कलेक्शन एजेंट हैं। 28 नवंबर को वह कलेक्शन की रकम बैंक में जमा करने जा रहे थे। तभी मड़ियांव में आईआईएम रोड पर बदमाशों ने आंखों में मिर्च पाउडर झोंककर नकदी से भरा बैग लूट लिया था। रतन के शोर मचाने पर स्थानीय लोगों ने बदमाशों को दौड़ा लिया था। इस पर बदमाश लूटा गया बैग फेंककर भाग गए थे। रतन ने मड़ियांव थाने में लूट के प्रयास का केस दर्ज कराया था।
सीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस की मदद से पुलिस व क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम बृहस्पतिवार को कोयला ढलान न्याय विहार कॉलोनी के पास से अंबेडकरनगर निवासी शोएब अख्तर उर्फ मोहम्मद, अरमान, साहिल और जानकीपुरम निवासी मोहम्मद हारुन को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से .32 बोर की रिवाॅल्वर, चार मोबाइल फोन और चोरी की बाइक बरामद हुई है।
विज्ञापन
डीसीपी ने बताया कि कलेक्शन एजेंट से लूट की साजिश मूल रूप से सीतापुर के बिसवां निवासी मोहम्मद हारुन ने रची थी। बिजली वायरिंग का काम करने वाला हारुन जानकीपुरम में किराए पर रहता है। पूछताछ में पता चला कि वह कई दिन से रतन की रेकी कर रहा था। उसने ही अन्य साथियों को फोन कर वारदात को अंजाम देने के लिए लखनऊ बुलाया था। आरोपी शोएब फल का ठेला लगाता है, जबकि अरमान और साहिल भी बिजली की वायरिंग करते हैं। आरोपी शोएब के खिलाफ अंबेडकरनगर में तीन आपराधिक मामले पहले से दर्ज हैं।