{"_id":"6047d7a88ebc3e8d3155e3c2","slug":"four-criminals-arrested-lucknow-news-lko5687659123","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्या के आरोपी अकील अंसारी के चार गुर्गे दबोचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हत्या के आरोपी अकील अंसारी के चार गुर्गे दबोचे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। हरदोई जेल में बंद अपराधी अकील अंसारी ने प्रॉपर्टी डीलर शरजील रहमान को फोन पर धमकाया था। इस मामले में ठाकुरगंज पुलिस ने अकील गैंग के चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। यही चारों बदमाश अकील के लिए व्यापारियों व प्रॉपर्टी डीलरों को धमकाकर वसूली करते हैं। आरोपियों के पास से धमकी देने में इस्तेमाल किए जा रहे तीन मोबाइल भी बरामद हुए हैं।
ठाकुरगंज इलाके में प्रॉपर्टी डीलर शरजील रहमान को पांच मार्च को हरदोई जेल से पेशी पर लखनऊ लाए गए अपराधी अकील अंसारी ने फोन करके धमकाया था। हरदोई से लखनऊ पेशी पर लाने वाले सिपाही के ही मोबाइल से अकील ने शरजील को फोन किया था। शरजील ने ठाकुरगंज थाने में अकील अंसारी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। एसपी हरदोई ने आरोपी सिपाही को रविवार को सस्पेंड कर दिया था। वहीं पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर ने रविवार को बालागंज चौकी प्रभारी राजेंद्र सिंह को लापरवाही बरतने पर लाइन हाजिर कर दिया था।
सोमवार को ठाकुरगंज पुलिस ने इस मामले में रुबीन निवासी आदर्शनगर, बरौरा हुसैनबाड़ी ठाकुरगंज, अजीम उर्फ बाबू निवासी हसियामऊ ठाकुरगंज, एजाज अहमद निवासी हुसैनाबाद ठाकुरगंज और जावेद निवासी आजादनगर ठाकुरगंज को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से तीन मोबाइल मिले हैं। इन्हीं मोबाइल से ये लोग व्यापारियों व प्रॉपर्टी डीलरों को धमकाकर अकील अंसारी के लिए वसूली करते थे। आरोपी जावेद और रुबीन ने भी चार मार्च की रात व पांच मार्च की सुबह शरजील को कई बार फोन करके अकील से पेशी पर मिलने को कहा था।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर ठाकुरगंज सुनील कुमार दुबे ने बताया कि पकड़े गए आरोपी अजीम उर्फ बाबू के खिलाफ छह और जावेद के खिलाफ दो मुकदमे दर्ज हैं। आरोपियों से पूछताछ करके अकील गैंग के अन्य बदमाशों की जानकारी जुटाई जा रही है। सभी बदमाशों पर कड़ी कार्रवाई होगी।