फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Four cows died due to electric current in the pole

Lucknow News: खंभे में उतरे करंट से चार गायों की मौत

Mon, 30 Jun 2025 01:46 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 30 Jun 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
Four cows died due to electric current in the pole
लखनऊ। कल्याणपुर उपकेंद्र इलाके में रविवार शाम को बारिश के दौरान लोहे के खंभे में उतरे करंट से चार गायों की तड़प-तड़प कर मौत हो गई। इस घटना से आक्रोशित लोगो ने विकासनगर उपकेंद्र पर सूचना देकर बिजली बंद कराई। पूरे मामले की पुलिस की मौजूदगी में नगर निगम और बिजली विभाग के कर्मियों ने जांच की। मगर, हादसे का सही कारण अब तक पता नहीं चल सका कि करंट कैसे उतरा। उधर, विकासनगर उपकेंद्र के जेई सूरज वर्मा ने बताया कि मार्ग प्रकाश के लिए खींचे गए तारों के कारण लोहे के पोल में करंट उतरने से हादसा हुआ है।
विज्ञापन

यह घटना शंकरपुरवा के केशव विहार में शाम करीब पांच बजे हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक शाम को हुई बारिश के दौरान गली में पानी भर गया। इसी बीच उधर से गुजरनी वाली गायें बिजली खंभे के पास पहुंची तो करंट से गिरकर तड़फने लगी। लोगों ने जब तक बिजली बंद कराई तब उनके प्राण पखेरु उड़ चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed