लखनऊ। लखनऊ पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के विधायक ओपी श्रीवास्तव ने रविवार को त्वरित आर्थिक विकास योजना 2025-26 एवं विधायक निधि की चौथी किस्त के तहत 66.55 लाख की लागत से चार महत्वपूर्ण विकास कार्यों का शिलान्यास किया। जनता कॉलोनी, जाहिरापुर क्षेत्र में 10.10 लाख की लागत से सड़क एवं नाली निर्माण, अतरौली क्षेत्र में 28.44 लाख से इंटरलॉकिंग सड़क एवं नाली निर्माण, ईश्वरपुरी कॉलोनी पार्क में 16.31 लाख से बाउंड्रीवाल, पाथवे व सुंदरीकरण और मानस एन्क्लेव स्थित विवेकानंद पार्क में 11.70 लाख की लागत से सुंदरीकरण कार्य का शिलान्यास किया। विधायक ने सभी नागरिकों, कार्यकर्ताओं, पार्टी पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों एवं जनप्रतिनिधियों का कार्यक्रमों को सफल बनाने पर आभार व्यक्त किया।