{"_id":"5ec7a7c5fc3402213018d8c9","slug":"forty-three-passengers-reached-at-amausi-airport-in-lucknow-by-air-india-flight","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"स्पेशल फ्लाइट से लखनऊ लौटे विदेशों में फंसे भारतीय, सभी को क्वारंटीन किया गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्पेशल फ्लाइट से लखनऊ लौटे विदेशों में फंसे भारतीय, सभी को क्वारंटीन किया गया
Fri, 22 May 2020 04:19 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Fri, 22 May 2020 04:19 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वंदे भारत मिशन के तहत विदेश में फंसे नागरिकों को वापस वतन लाया जा रहा है। इसी क्रम में गुरुवार रात एयर इंडिया की फ्लाइट लखनऊ के 43 यात्रियों को लेकर अमौसी पहुंची। इन सभी को क्वारंटीन कर दिया गया।
चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट पर एयर इंडिया की फ्लाइट एआई-1329 दिल्ली से रवाना होकर रात 10:40 बजे लैंड हुई। इसे रात 9:45 बजे उतरना था, पर तकनीकी वजहों से फ्लाइट लेट हो गई। इसके बाद 43 यात्रियों को एक-एक कर उतारा गया, अन्य यात्री विमान में ही रहे।
इन्हें अमृतसर के लिए इसी विमान से आधे घंटे बाद रवाना कर दिया गया। यात्रियों के फ्लाइट से उतरने के बाद एयरलाइन प्रशासन, सीआईएसएफ के जवान और एयरपोर्ट अथॉरिटी के कर्मचारियों ने मोर्चा संभाल लिया। वहीं कुवैत से एक फ्लाइट शुक्रवार को लखनऊ पहुंचेगी।

मलेशिया से भी थे यात्री
स्पेशल फ्लाइट से लखनऊ आने वालों में मलेशिया के कुआलालंपुर से भी लोग थे। इन्हें क्वारंटीन कर दिया गया है। एसडीएम सरोजनीनगर प्रफुल्ल त्रिपाठी ने बताया कि जिन यात्रियों ने भुगतान के लिए हामी भरी उन्हें होटलों में क्वारंटीन कर दिया गया। बाकियों को राधास्वामी सत्संग न्यास और सदर स्थित एमिटी परिसर में भेजा गया।