फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Forty thousand cleaners to be recruited in Uttar Pradesh.

खुशखबरीः यूपी में 40 हजार नियुक्तियों का रास्ता साफ

Tue, 21 Apr 2015 11:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 21 Apr 2015 11:54 AM IST
विज्ञापन
Forty thousand cleaners to be recruited in Uttar Pradesh.

निकायों में 40 हजार संविदा सफाई कर्मियों की भर्ती प्रक्रिया जल्द शुरू करने की तैयारी है। इनकी सीधी भर्तियां की जाएंगी और इन्हें रखने का अधिकार नगर आयुक्तों व अधिशासी अधिकारियों को होगा।

विज्ञापन


भर्ती होने वाले संविदा सफाई कर्मियों को करीब 18,000 रुपये महीने मानदेय दिया जाएगा। सफाई कर्मियों की सीधी भर्ती के लिए प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है। जल्द ही कैबिनेट से मंजूरी लेने की तैयारी है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पिछले साल एक रैली में संविदा सफाई कर्मियों की भर्ती की घोषणा की थी। प्रदेश में सरकारी विभागों, निगमों व स्वायत्तशासी संस्थाओं में सीधी संविदा भर्ती पर रोक है। यदि जरूरी हुआ तो कार्यदायी संस्था के माध्यम से ऐसे कर्मचारियों को रखा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस तरह होगी भर्ती

Forty thousand cleaners to be recruited in Uttar Pradesh.

मुख्यमंत्री ने चूंकि विभागीय स्तर पर संविदा सफाई कर्मियों की भर्ती की घोषणा की है इसलिए नगर विकास विभाग ने इसके आधार पर प्रस्ताव तैयार किया है।

इसके मुताबिक कैबिनेट से मंजूरी के बाद नगर विकास विभाग भर्ती के संबंध में शासनादेश जारी करेगा। शासनादेश में संविदा सफाई कर्मियों की भर्ती के लिए नगर आयुक्तों और अधिशासी अधिकारियों को निर्धारित समय दिया जाएगा।

भर्ती से पहले विज्ञापन निकाला जाएगा और निकायों में पूर्व से कार्यदायी संस्था या ठेके पर लगे सफाई कर्मियों को वरीयता दी जाएगी।

निकाय भर्ती प्रक्रिया में किसी तरह की मनमानी न कर पाएं इसके लिए शासन या निदेशालय स्तर से पर्यवेक्षक तैनात किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed