फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Former Zila Panchayat chief of Kannauj joins BJP.

UP: कन्नौज के पूर्व जिपं अध्यक्ष भाजपा में शामिल, बोले- सनातन पर टिप्पणी इंडी गठबधन वालों की सोची समझी रणनीति

Thu, 18 Apr 2024 11:44 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 18 Apr 2024 11:44 AM IST
सार

उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि जो लोग 2014 में हारे थे सनातनी लोग उनकी वापसी 2024 में भी नहीं होने देंगे। वो तुष्टिकरण के लिए किसी भी सीमा तक जा सकते हैं।

विज्ञापन
Former Zila Panchayat chief of Kannauj joins BJP.
भाजपा में शामिल हुए विभिन्न दलों के नेता। - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री  ब्रजेश पाठक की उपस्थिति में भाजपा प्रदेश मुख्यालय में गुरुवार को कन्नौज के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष संजीव कटियार ने बड़ी संख्या में अपने समर्थकों के साथ पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सनातन और सनातनियों का विरोध करना इंडी गठबंधन के नेताओं की सोची समझी नीति है। वे वोट बैंक की राजनीति में तुष्टिकरण के लिए किसी भी सीमा तक जा सकते हैं।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जनता को ऐसे लोगों का बायकॉट करना चाहिए , इनका हुक्का पानी भी बंद कर देना चाहिए। कार्यक्रम का संचालन भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मंत्री  शिवभूषण सिंह ने किया। इस अवसर पर प्रदेश मीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित और डॉ. अंकुश त्रिपाठी भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - एलएसजी-चेन्नई सुपरकिंग्स के आईपीएल मैच के टिकटों की कालाबाजारी, 3500 में बिक रहा 1200 का टिकट
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - बसपा ने तीसरे चरण के चुनाव के लिए जारी की स्टार प्रचारकों की सूची, मायावती-आकाश आनंद सहित 40 नेता करेंगे प्रचार


इस मौके पर उप मुख्यमंत्री ने कहा कि जब रामनवमी के दिन अयोध्या में श्रद्धालुओं का तांता लगा था, लाखों धर्मावलंबी पहली बार अपने प्रभु बालकराम के जन्मोत्सव पर उनके भव्य मंदिर में दर्शन पूजन को आये थे। इस अवसर पर अपने पापों का प्रायश्चित करने की बजाय राम भक्तों पर गोली चलवाने वाली पार्टी के नेता पूजा-पाठ करने वालों को पाखंडी बोल रहे थे।

दरअसल, लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ देखकर इनके सीने पर सांप लोट गया। ये प्रभु बालकराम का भव्य सूर्य तिलक देखकर बदहवास हो गये और अनर्गल बयानबाजी कर सनातन को गाली देने लगे। इनकी गलतजुबानी का चेन्नई से लेकर श्रीनगर तक एक भी इंडी अलायंस के नेता ने इसका विरोध नहीं किया। इनका मूल एजेंडा भी सनातन की साख पर चोट करना है, आस्था पर कुठाराघात करना है लेकिन 2014 से सनातनियों ने अपमान का बदला लेना सीख लिया है और देश एवं प्रदेश में सनातन को मानने वाली सरकार संस्कृति की पुनर्प्रतिष्ठा करने का काम भी कर रही है। जो 14 में हारे थे उनकी वापसी सनातनी 24 में भी नहीं होने देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed