फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Former UP minister Gayatri Prajapati property worth 60 lakh seized he had given money to buy flat in Mumbai

UP News: पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति की 60 लाख रुपये की संपत्ति जब्त, मुंबई में फ्लैट खरीदने को दी थी रकम

Wed, 12 Feb 2025 07:33 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 12 Feb 2025 07:33 PM IST
सार

ईडी ने मेसर्स बालाजी कॉरपोरेशन प्राइवेट लिमिटेड के बैंक खाते में जमा 60 लाख रुपये जब्त किए हैं। यह धनराशि कंपनी द्वारा मुंबई के वडाला में प्रोजेक्ट “वर्टू” में एक फ्लैट की बुकिंग के लिए दी गई थी।

विज्ञापन
Former UP minister Gayatri Prajapati property worth 60 lakh seized he had given money to buy flat in Mumbai
गायत्री प्रसाद प्रजापति। - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश में सपा सरकार में खनन मंत्री रहे गायत्री प्रसाद प्रजापति की 60 लाख रुपये की संपत्ति को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बुधवार को जब्त कर लिया। ईडी ने गायत्री के खिलाफ दर्ज आय से अधिक संपत्ति के मामले में यह कार्रवाई की है।

विज्ञापन


बता दें कि ईडी ने लोकायुक्त संगठन की जांच के बाद हुई सिफारिश के बाद विजिलेंस द्वारा गायत्री के खिलाफ दर्ज आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मुकदमे के आधार पर जांच शुरू की थी। ईडी की जांच में पता चला कि गायत्री ने सपा सरकार में खनन मंत्री रहते हुए अपने पद का दुरुपयोग किया। अपने परिवार के सदस्यों और अन्य करीबी सहयोगियों एवं मित्रों के नाम पर तमाम चल-अचल संपत्तियां अर्जित की, जो उनकी आय के ज्ञात स्रोतों के अनुरूप नहीं थीं।
विज्ञापन


गायत्री और उनके परिवार के सदस्यों ने अपनी काली कमाई को विभिन्न संस्थाओं के माध्यम से कई फर्जी और दिखावटी लेन-देन के माध्यम से खपाया, जिससे बाद में निजी संपत्तियों को खरीदा गया। इसके लिए उनके परिवार के सदस्यों के बैंक खातों का भी इस्तेमाल हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले ईडी गायत्री, उनके परिजनों एवं करीबियों की 71 संपत्तियों को जब्त कर चुका है, जिनकी कीमत 50.37 करोड़ रुपये है। ईडी ने इस मामले में पहले अमेठी, मुंबई और दिल्ली में 13 स्थानों पर छापा भी मारा था। इस दौरान बरामद साक्ष्यों के आधार पर इस संपत्ति को जब्त किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed