फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Former SP MLA's illegal complex demolished

Lucknow News: पूर्व सपा विधायक का अवैध कॉम्प्लेक्स ध्वस्त

Fri, 24 Jul 2026 02:43 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
Former SP MLA's illegal complex demolished
पूर्व सपा विधायक रामपाल यादव का अवैध कॉम्प्लेक्स एलडीए के प्रवर्तन दस्ते ने ध्वस्त कर दिया।
लखनऊ। जियामऊ में पूर्व सपा विधायक रामपाल यादव का अवैध कॉम्प्लेक्स एलडीए के प्रवर्तन दस्ते ने बृहस्पतिवार को ध्वस्त कर दिया। दस साल पहले भी इस पर बुलडोजर चलाया था, लेकिन तब इसे आधा तोड़कर ही छोड़ दिया था। उस वक्त पूर्व विधायक और उसके परिवार के सदस्यों ने भारी विरोध किया था, लेकिन इस बार कोई विरोध जताने नहीं पहुंचा।
विज्ञापन

कॉम्प्लेक्स तोड़ने के लिए सात बुलडोजर मौके पर थे। इनमें से पांच से ही इस्तेमाल लिया गया। कार्रवाई के लिए टीम सुबह 10 बजे ही पहुंच गई थी। अधिकारियों और पुलिस के पहुंचने के बाद शुरू हुई कार्रवाई शाम तक चली।
विज्ञापन

जानकारों ने बताया कि अवैध कॉम्प्लेक्स सीतापुर की बिसवां विधानसभा क्षेत्र के पूर्व सपा विधायक रामपाल यादव का था। जिस 3000 वर्गमीटर जमीन पर कॉम्प्लेक्स बनाया गया था, वह नजूल की जमीन थी। एलडीए ने अप्रैल 2016 में भी ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की थी। जमीन खाली होने के बाद अब यहां 500 मीटर लंबी सड़क बनाई जाएगी। इसमें जियामऊ के पास पेट्रोल पंप की ओर 300 मीटर और जियामऊ इलाके की ओर 200 मीटर सड़क का निर्माण प्रस्तावित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पास में बन रहा भाजपा का प्रदेश मुख्यालय
अवैध कॉम्प्लेक्स के पास भाजपा का प्रदेश मुख्यालय बनना है। करीब दो महीने पहले पार्टी ने एलडीए से नीलामी में 45 करोड़ रुपये में जमीन खरीदी है। कार्यालय बनने के बाद यहां वीआईपी का आवागमन होगा। ऐसे में चौड़ी सड़क बनाने की जरूरत है। इसी कारण आधे टूटे कॉम्प्लेक्स को पूरी तरह तोड़ दिया गया। सूत्रों का कहना है कि कार्यालय का मानचित्र पास करने के मानक के अनुसार अभी वहां आसपास सड़क नहीं थी। ध्वस्तीकरण के बाद सड़क बनाई जा सकेगी। एलडीए के विहित प्राधिकारी प्रभाकर सिंह ने बताया कि अवैध निर्माण पहले ही तोड़ा जा चुका था। उसके बचे हिस्से को गिराया गया है।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed