फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Former SP MLA occupied land of thana in Balrampur and build a mazaar there.

Balrampur: मजार बनाकर थाने की जमीन हथियाई, पूर्व विधायक पर दर्ज किया गया केस

Mon, 01 Apr 2024 04:40 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Published by: ishwar ashish Updated Mon, 01 Apr 2024 04:40 PM IST
सार

सपा सरकार में साल 2013 में सादुल्लाह नगर थाने की जमीन में हेराफेरी हुई थी। जिलाधिकारी की जांच में मामला उजागर हुआ है। पूर्व विधायक के साथ ही चार लागों पर एफआईआर दर्ज की गई है।

विज्ञापन
Former SP MLA occupied land of thana in Balrampur and build a mazaar there.
पूर्व विधायक आरिफ अनवर हाशमी - फोटो : amar ujala

विस्तार

समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक आरिफ अनवर हाशमी अब सादुल्लाहनगर थाने की जमीन हथियाने के मामले में फंस गए हैं। डीएम की जांच में पूर्व विधायक पर गंभीर आरोप लगे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक थाने शरीफ शहीदे मिल्लत अब्दुल कद्दूस शाह रहमतउल्लाह अलैह नामक समिति का गठन पूर्व विधायक ने कराया और अपने सगे भाई मारूफ अनवर हाशमी को मुतवल्ली नियुक्त कर थाने की जमीन पर मजार बना दिया। यही नहीं थाने के नाम की जमीन को हटवाकर समिति का नाम भी दर्ज करा दिया। 

विज्ञापन


मामले की जानकारी होने पर डीएम अरविंद सिंह ने जांच कराई तो पूरा खेल सामने आया। जमीन कब्जाने व खतौनी में हेराफेरी की कार्रवाई साल 2013 में हुई उस समय प्रदेश में सपा सरकार थी और आरिफ अनवर हाशमी सादुल्लाहनगर विधानसभा से विधायक थे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - अमेठी में गांधी VS गांधी: जनता को चुनना पड़ा दो में से एक गांधी, जानिए किस पर लोगों ने जताया अपना भरोसा
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - निर्दलीय नहीं, सीतापुर मतदाताओं का दलों पर भरोसा, 89 प्रत्याशी आजम चुके हैं किस्मत


डीएम का कहना है कि थाने की खाली पड़ी जमीन पर सिपाहियों के लिए आरक्षी बैरक का निर्माण होना था लेकिन निर्माण शुरू होने से पहले ही उस जमीन को कब्जे में ले लिया गया। मामले की जांच रिपोर्ट मिलने पर फिर से खतौनी में सादुल्लाहनगर थाने की जमीन दर्ज की गई है। वहीं खतौनी में परिवर्तन के बाद स्थानीय लेखपाल सुनील कुमार की तहरीर पर पूर्व विधायक आरिफ अनवर हाशमी, उनके भाई मारुफ अनवर हाशमी, परिवार के अन्य सदस्यों के साथ ही समिति के अन्य सदस्यों के नाम एफआईआर पुलिस ने दर्ज की है। प्रभारी निरीक्षक बृजनंदन सिंह का कहना है कि मामले की एफआईआर दर्ज कर ली गई है। जांच रिपोर्ट के आधार पर विवेचना होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed