फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Former SP city president shot himself

Lucknow News: सपा के पूर्व नगर अध्यक्ष ने खुद को मार ली गोली

Sat, 11 Jan 2025 10:35 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jan 2025 10:35 PM IST
विज्ञापन
Former SP city president shot himself
लखनऊ। मौलवीगंज में रहने वाले सपा के पूर्व नगर अध्यक्ष मुजीबुर्रहमान उर्फ बबलू (50) ने शुक्रवार को लाइसेंसी रिवाॅल्वर से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। इससे पहले उन्होंने परिवार के व्हाट्सएप ग्रुप पर मैसेज लिखा था... आप सभी की मोहब्बत का आभार, बहुत शुक्रिया...दुआओं में याद रखना, अलविदा...। परिजनों ने बताया कि वह दो साल से लिवर कैंसर से पीड़ित थे। इलाज चल रहा था। शुक्रवार को उन्हें केजीएमयू में इलाज कराने जाना था। हालांकि, इससे पहले ही बबलू हिम्मत हार गए।
विज्ञापन


बबलू सुबह 10:30 बजे भाई शहीदुल रहमान के साथ कमरे में बैठे थे। शहीदुल के मुताबिक भाई ने उन्हें पेपर लाने के लिए कहा। जैसे ही वह कमरे से निकले, गोली चलने की आवाज सुनाई दी। भागकर कमरे में पहुंचे, वहां भाई लहूलुहान पड़े थे। इसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। फोरेंसिक टीम की मदद से पुलिस ने साक्ष्य जुटाए। कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। बबलू ने रिवाॅल्वर माथे से सटाकर गोली मारी थी।
विज्ञापन


डीसीपी पश्चिम विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि बबलू की मौके पर ही मौत हो गई थी। लिवर कैंसर के कारण बबलू लंबे समय से परेशान थे। इधर कुछ दिनों से उनकी तबीयत ज्यादा खराब थी। अंदेशा है कि इसी से परेशान होकर यह कदम उठाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के पहुंचने से पहले अलमारी में रखा मिला असलहा
पुलिस ने मौके पर छानबीन की तो शव के पास रिवाॅल्वर नहीं मिला। पूछताछ करने पर परिजनों ने बताया कि असलहा अलमारी में रख दिया गया है। पुलिस ने रिवाॅल्वर को जब्त कर लिया। परिजनों ने शव को कंबल से ढंक दिया था। पुलिस के पहुंचने पर बबलू का शव बिस्तर पर मिला। डीसीपी का कहना है कि सभी पहलुओं पर छानबीन की जा रही है।

हर कोई हैरान, घर पर जुटी भीड़
घटना की खबर सुनकर बड़ी संख्या में लोग उनके घर पर जमा हो गए। हर कोई हैरान था। लोगों का कहना था कि बबलू दूसरों को हौंसला देते थे। सुबह तक सब कुछ सामान्य था। अचानक ऐसा क्या हुआ कि उन्होंने जान दे दी। परिजन भी स्तब्ध हैं। बबलू के घर पर सपा कार्यकर्ताओं का हुजूम भी देखने को मिला। वह सात भाइयों में छठे नंबर पर थे।

नगर निगम में तीन बार रहे नेता प्रतिपक्ष

बबलू नगर निगम में तीन बार नेता प्रतिपक्ष की भूमिका में भी रहे। बबलू के भाई सईद उर रहमान मौलवीगंज वार्ड से पूर्व पार्षद रहे हैं। वर्ष 2003 और 2012 में बबलू सपा के नगर अध्यक्ष रहे। वर्ष 1995 में वह सभासद बने थे। बबलू की सपा के वरिष्ठ नेताओं से अच्छी पहचान थी।

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने जताया शाेक

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बबलू के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना करते हुए परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की।

मेरठ---एसएन फार्म हाउस 100 फुटा रोड मृतको के शवो को कबिस्तान ले जाते लोगस  ------नीटू

मेरठ---एसएन फार्म हाउस 100 फुटा रोड मृतको के शवो को कबिस्तान ले जाते लोगस  ------नीटू

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed