फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Former soldiers of Mewar Regiment celebrated foundation day

Lucknow News: मेवाड़ रेजीमेंट के पूर्व सैनिकों ने मनाया स्थापना दिवस

Sun, 24 Aug 2025 09:09 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 24 Aug 2025 09:09 PM IST
विज्ञापन
Former soldiers of Mewar Regiment celebrated foundation day
अयोध्या। नौ ग्रेनेडियर मेवाड़ रेजीमेंट के पूर्व सैनिकों ने चित्तौड़ डे सेलिब्रेशन धूमधाम से मनाया। एक होटल में महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इस दौरान मेवाड़ रेजीमेंट के कर्नल विवेक और कैप्टन शयन सोमनणा का स्वागत किया गया।
विज्ञापन


सेना के पूर्व कैप्टन राम उजागिर सिंह ने बताया कि रविवार को अयोध्या के साथ वाराणसी, मेरठ और आगरा में भी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अयोध्या में मेवाड़ रेजीमेंट की यूनिट आ चुकी है। बप्पा रावल ने इसका गठन किया था। 1303 में अल्लाउद्दीन खिलजी ने चित्तौड़ के किले पर हमला कर दिया था। रानी पदमावती ने 16,000 महिलाओं के साथ जौहर कर लिया था। उसी की याद में मेवाड़ रेजीमेंट का गठन किया गया था। जौहर की याद में 722वीं वर्षगांठ मनाई जा रही है।
विज्ञापन


पूर्व कैप्टन रामबली सिंह ने बताया कि इस कार्यक्रम में बिहार, मध्य प्रदेश, लखनऊ, कानपुर, आजमगढ़ और इटावा के पूर्व सैनिक व उनका परिवार शामिल हुआ। कार्यक्रम आयोजक पूर्व सूबेदार सुरेश कुमार सिंह ने कहा कि जिस प्रकार राणा प्रताप ने देश की आन-बान के साथ समझौता नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेजीमेंट के पूर्व सूबेदार देवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि अपनों के बीच गजब का उत्साह हो जाता है। इस अवसर पर रामबली सिंह, राम उजागर सिंह, रघुराज सिंह, यशवंत सिंह, घनश्याम सिंह, संकठा सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed