Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Former SGPGI Director Prof. Ashok Mahapatra passes away

Lucknow News: एसजीपीजीआई के पूर्व निदेशक प्रो. अशोक महापात्र का निधन

Wed, 04 Nov 2026 02:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 04 Nov 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
Former SGPGI Director Prof. Ashok Mahapatra passes away
 प्रो. अशोक महापात्र। - फोटो : File photo
लखनऊ। प्रख्यात न्यूरोसर्जन और पद्मश्री प्रो. डॉ. अशोक कुमार महापात्र (74) का सोमवार रात नई दिल्ली के एम्स में निधन हो गया। वह काफी दिन से बीमार थे। प्रो. महापात्र 2006 से 2009 तक एसजीपीजीआई के निदेशक रहे। कार्यकाल में उन्होंने ट्रॉमा सेंटर और ट्रांसप्लांट यूनिट का विस्तार कराया। विशेषीकृत सेवाओं, बुनियादी ढांचे तथा अकादमिक-रिसर्च सुविधाओं को मजबूत किया।
विज्ञापन

पीजीआई से पहले और बाद में उनका लंबा कार्यकाल एम्स दिल्ली में रहा। 1983 से 2017 तक उन्होंने न्यूरोसर्जरी में फैकल्टी के रूप में सेवा दी। 1996 में प्रोफेसर और 2004 में सीनियर प्रोफेसर बने। वह विभागाध्यक्ष, न्यूरोसाइंस सेंटर के चीफ और डीन रिसर्च रहे। उन्होंने 870 पेपर, 16 किताबें लिखीं। बाद में 2012-2016 तक वह एम्स भुवनेश्वर के संस्थापक निदेशक रहे और संस्थान में एमबीबीएस, नर्सिंग व सुपर स्पेशियलिटी पाठ्यक्रम शुरू कराए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed