{"_id":"60e337fb8ebc3ee59b7ff2ba","slug":"former-prime-minister-humble-shastri-grandson-of-lal-bahadur-shastri-joins-rld","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री के पौत्र विनम्र शास्त्री रालोद में शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री के पौत्र विनम्र शास्त्री रालोद में शामिल
Mon, 05 Jul 2021 10:18 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Mon, 05 Jul 2021 10:18 PM IST
सार
जयंत चौधरी ने कहा कि लाल बहादुर शास्त्री और चौधरी चरण सिंह को आज भी ग्रामीण भारत में आदर्श के रूप में देखा जाता है। दोनों परिवारों ने पहले भी साथ मिलकर राजनीतिक यात्रा तय की है।
विज्ञापन
रालोद में शामिल पूर्व प्रधानमंत्री के पौत्र विनम्र शास्त्री
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री के पौत्र विनम्र शास्त्री रालोद में शामिल हो गए हैं। सोमवार को रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी ने शास्त्री को नई दिल्ली में पार्टी में शामिल किया। इस मौके पर चौधरी ने कहा कि लाल बहादुर शास्त्री और चौधरी चरण सिंह को आज भी ग्रामीण भारत में आदर्श के रूप में देखा जाता है। दोनों परिवारों ने पहले भी साथ मिलकर राजनीतिक यात्रा तय की है। नीतिगत सुझाव व राजनीतिक रणनीति के निर्माण में विनम्र शास्त्री का विशेष योगदान रहेगा।
विज्ञापन
पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता सुनील रोहटा ने बताया कि लाल बहादुर शास्त्री मेमोरियल फाउंडेशन के अध्यक्ष विनम्र किसान, जवान व समाज के गरीब वर्गों के उत्थान के लिए सकारात्मक कार्य करते रहे हैं। उनकी संस्था ने ‘21 सलाम’ मुहिम के तहत परमवीर चक्र विजेताओं के यश और वीरता की कहानियां घर-घर पहुंचाने का अभियान चलाया।
विज्ञापन