{"_id":"654cc143a38c9836bf08ecd3","slug":"former-pradhan-murdered-in-gurubakshganj-thana-kshetra-in-raebareli-2023-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli: जमीन पर कब्जे को लेकर दिनदहाड़े पूर्व प्रधान प्रतिनिधि की धारदार हथियार से वार कर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli: जमीन पर कब्जे को लेकर दिनदहाड़े पूर्व प्रधान प्रतिनिधि की धारदार हथियार से वार कर हत्या
Thu, 09 Nov 2023 06:20 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 09 Nov 2023 06:20 PM IST
सार
रायबरेली के गुरुबख्शगंज थाना क्षेत्र पूर्व प्रधान प्रतिनिधि की धारदार हथियार से वारकर हत्या कर दी गई। मामले की जांच की जा रही है। वारदात से इलाके में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर फॉरेंसिक जांच की गई।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रायबरेली जिले के गुरुबक्शगंज थाना क्षेत्र में गुरूबक्शगंज - मौरावां मार्ग पर जमीन पर कब्जे को लेकर दबंगों ने पूर्व प्रधान प्रतिनिधि रामदास पासी की धारदार हथियार से हमलाकर हत्या कर दी। दिनदहाड़े हुई वारदात से इलाके में दहशत फैल गई।
विज्ञापन
सूचना पाकर मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने जांच शुरू कर दी है और इलाके में पुलिसकर्मियों की तैनाती कर दी गई। घटनास्थल पर लोगों का जमावड़ा लगा हुआ है।
वारदात के बाद घटनास्थल पर खून फैला हुआ है। फॉरेंसिक जांच के लिए कुछ देर के लिए ट्रैफिक रोक दिया गया है।