फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Former MP Savitri Bai Phule formed new party

पूर्व सांसद सावित्री बाई फुले ने बनाई नई पार्टी, संभाली राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी 

Mon, 20 Jan 2020 03:39 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 20 Jan 2020 03:39 AM IST
विज्ञापन
Former MP Savitri Bai Phule formed new party
पूर्व सांसद सावित्री बाई फुले - फोटो : amar ujala

भाजपा की पूर्व सांसद सावित्री बाई फुले ने नई पार्टी की स्थापना की है। इसका नाम कांशीराम बहुजन समाज पार्टी रखा गया है, जिसकी प्रथम राष्ट्रीय अध्यक्ष भी वहीं बनी हैं। राजधानी के चारबाग स्थित रविंद्रालय में आयोजित एक कार्यक्रम में इसकी विधिवत घोषणा की गई।

विज्ञापन


सावित्री बाई फुल ने भाजपा में रहते हुए ही बगावती तेवर अपनाए थे। लोकसभा चुनाव से ठीक पहले वे कांग्रेस में चली गईं और उसके टिकट पर ही चुनाव लड़ा। चुनाव के दौरान वे कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा की गंगा यात्रा में भी प्रमुखता से रहीं। लेकिन, अब उन्होंने कांग्रेस को बाय-बाय कह दिया है। रविवार को नमो बुद्धाय जन समिति के बैनर तले द्वितीय राष्ट्रीय अधिवेशन आयोजित किया गया।
विज्ञापन


इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष अक्षयवर नाथ कन्नौजिया ने नई पार्टी के गठन की घोषणा की। कन्नौजिया ने कहा कि दलितों व दबे-कुचलों की आवाज बनने के लिए पार्टी का गठन किया गया है। नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष सावित्री बाई फुले ने कहा कि कांशीराम के अधूरे सपने को पूरा करने के लिए नई पार्टी बनाई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह पहले से मौजूद किसी पार्टी की कॉपी नहीं है, बल्कि वंचितों की आवाज है। फुले ने कहा कि उन्होंने पूरे देश में संविधान बचाने के लिए जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान मिले अपार समर्थन ने उनका उत्साह बढ़ाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed