{"_id":"6873837ad96f9edae900bfc4","slug":"former-mp-ram-vilas-vedanti-targeted-security-agencies-in-the-changur-case-2025-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: छांगुर मामले में पूर्व सांसद ने सुरक्षा एजेंसियों पर उठाए सवाल, बोले- एसी कमरों में बैठकर काम कर रहे अफसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: छांगुर मामले में पूर्व सांसद ने सुरक्षा एजेंसियों पर उठाए सवाल, बोले- एसी कमरों में बैठकर काम कर रहे अफसर
Sun, 13 Jul 2025 03:54 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा
अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 13 Jul 2025 03:54 PM IST
सार
बलरामपुर में लड़कियों का धर्म परिवर्तन कराने के आरोपी छांगुर बाबा मामले पर पूर्व सांसद जांच एजेंसियों पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर सनातन को बदनाम करने का भी आरोप लगाया।
विज्ञापन
पूर्व सांसद राम विलास वेदांती
- फोटो : amar ujala
विस्तार
केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री कीर्तिवर्धन सिंह के पिता पूर्व सांसद आनंद सिंह के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित करने पहुंचे पूर्व सांसद राम विलास वेदांती ने रविवार को छांगुर मामले में खुलकर अपनी बात कही। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव कांवड़ यात्रा रोकने में लगे हैं।
विज्ञापन
हिंदू धर्म संस्कृति को बदनाम करने की साजिश रची जा रही है। इस्लामिक आतंकवाद का मोदी को पता नहीं था अब प्रधानमंत्री और गृहमंत्री दोनों जान चुके हैं। पूर्व सांसद ने कहा कि छांगुर जैसे हजारों लोग इस देश में मिलेंगे। आईएसआई ने इन जैसे एजेंटों को पाल रखा है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि सपा, बसपा और कांग्रेस भी इन्हें पाल रही थी। इन जैसे लोगों की जगह जेल नहीं सीधे फांसी दी जाए। वेदांती ने खुफिया एजेंसियों पर तंज कसते हुए कहा कि सारी एजेंसियां सिर्फ एसी कमरों में बैठकर काम कर रही है। सभी एजेंसियों की भूमिका की जांच की जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन