फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Former MP of Bahraich Ruvab Saeeda passed away.

Bahraich: बहराइच की पूर्व सांसद रुवाब सईदा का निधन, जिले के कद्दावर सपा नेता की थीं पत्नी

Tue, 06 Feb 2024 03:26 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Published by: ishwar ashish Updated Tue, 06 Feb 2024 03:26 PM IST
सार

बहराइच लोकसभा की पूर्व सांसद रुवाब सईदा का निधन हो गया। वह सपा के कद्दावर नेता रहे डॉ. वकार अहमद की पत्नी व अखिलेश सरकार में मंत्री रहे यासिर शाह की मां थीं।

विज्ञापन
Former MP of Bahraich Ruvab Saeeda passed away.
बहराइच लोकसभा की पूर्व सांसद रूवाब सईदा। - फोटो : amar ujala

विस्तार

यूपी सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री सपा नेता यासिर शाह की मां और बहराइच लोकसभा की पूर्व सांसद रूवाब सईदा का मंगलवार को निधन हो गया। जिले के कद्दावर सपा नेता रहे स्वर्गीय डॉ. वकार अहमद शाह की पत्नी रूवाब सईदा (72) वर्ष 2004 में बहराइच लोकसभा क्षेत्र से सांसद निर्वाचित हुई थीं।

विज्ञापन

 
उन्होंने अपनी राजनैतिक पारी का आगाज सदस्य जिला पंचायत के तौर पर शुरू किया। वह 22 मई 1995 से 2000 तक अध्यक्ष जिला पंचायत रहीं। वह शिक्षण संस्था तारा महिला इण्टर कालेज की कई वर्षों तक प्राचार्य पद पर भी रहीं। पूर्व सांसद रूवाब सईदा एक पुत्र और एक पुत्री की मां थी। उन्होंने अपने दोनों बच्चों यासिर शाह और पुत्री अलवीरा शाह को उच्च शिक्षा दिलाई। बेटा इंजीनियर बना और बेटी डाक्टर।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - लखनऊ: एयरपोर्ट से पांच किमी की दूरी पर 1500 एकड़ में बनेगी एयरोसिटी, होंगे सेवन स्टार होटल, रेस्टोरेंट
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी: कैबिनेट का फैसला, पर्यटन विकास के लिए निजी सेक्टर को 90 साल के पट्टे पर दी जाएगी जमीन


बेटे यासिर शाह ने नौकरी छोड़ राजनीति में कदम रखा और दो बार वह मटेरा विधानसभा से विधायक निर्वाचित होने के साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के मंत्रिमंडल में कैबिनेट मंत्री बने। वर्तमान समय में उनकी बहू मारिया शाह जिले की मटेरा विधानसभा से विधायक हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed